jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में निर्माणाधीन पानी की टंकी से गिरने से मजदूर की मौत: न सुरक्षा उपकरण, न बीमा; ठेकेदार और निर्... हरदा जिले में दो दिन से बदला मौसम, हंडिया-टिमरनी में तेज बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता हरदा पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन बड़ी खबर: सलकनपुर से लौट रहे श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ों से टकराया, 20 से ज्यादा घायल समोई गांव में गहराया पेयजल संकट, एक महीने से खराब पड़े दो हैंडपंप देवास के राजोदा गांव में जवारा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 20 से ज्यादा घायल, मची अफरा-तफर... विजयादशमी पर हंडिया थाने में शस्त्र एवं वाहन पूजन, थाना प्रभारी आरपी कवरेती सहित पुलिस स्टाफ ने किया... भोपाल में जयस के प्रदर्शन में हंगामा, हवलदार को थप्पड़ मारने वाली महिला पर FIR दर्ज छीपाबड़ में बेकाबू ट्रैक्टर ने ली पिता की जान, बच्चे के जन्मदिन का सामान लेने आया था बाजार

उमंग दिवस पर बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

टिमरनी। पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश महिला सुरक्षा शाखा के निर्देशानुसार एवं लोक शिक्षण मध्यप्रदेश के तत्वावधान में मंगलवार, 22 सितंबर 2026 को प्रदेश की समस्त शासकीय माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शालाओं में ‘उमंग दिवस’ का आयोजन किया गया।

इस वर्ष उमंग दिवस की थीम “उमंग है तो जिंदगी में रंग है—चुनौतियों से लड़कर, सकारात्मकता से गढ़ेंगे भविष्य” रखी गई है। इसी क्रम में थाना टिमरनी क्षेत्र अंतर्गत स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, टिमरनी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

- Install Android App -

कार्यक्रम में थाना प्रभारी टिमरनी मुकेश गौंड एवं ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क की महिला उपनिरीक्षक प्रियंका पाठक ने व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर छात्राओं से संवाद किया। ‘जोश टॉक’ के माध्यम से बालिकाओं को सशक्त आत्मरक्षा, निर्भीकता एवं सकारात्मक सोच के लिए प्रेरित किया गया।

इस दौरान छात्राओं को गुड टच-बैड टच, पॉक्सो एक्ट, ऑनलाइन एवं साइबर अपराधों से बचाव, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 तथा आपातकालीन सहायता के लिए डायल 112 की जानकारी दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने बालिकाओं से अपील की कि किसी भी प्रकार की असहज या संदिग्ध परिस्थिति में घबराएं नहीं, बल्कि तत्काल अपने परिजनों, शिक्षकों या पुलिस की सहायता लें। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को अपने अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं उपलब्ध सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक कर उन्हें आत्मविश्वास के साथ चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करना रहा।