jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में निर्माणाधीन पानी की टंकी से गिरने से मजदूर की मौत: न सुरक्षा उपकरण, न बीमा; ठेकेदार और निर्... हरदा जिले में दो दिन से बदला मौसम, हंडिया-टिमरनी में तेज बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता हरदा पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन बड़ी खबर: सलकनपुर से लौट रहे श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ों से टकराया, 20 से ज्यादा घायल समोई गांव में गहराया पेयजल संकट, एक महीने से खराब पड़े दो हैंडपंप देवास के राजोदा गांव में जवारा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 20 से ज्यादा घायल, मची अफरा-तफर... विजयादशमी पर हंडिया थाने में शस्त्र एवं वाहन पूजन, थाना प्रभारी आरपी कवरेती सहित पुलिस स्टाफ ने किया... भोपाल में जयस के प्रदर्शन में हंगामा, हवलदार को थप्पड़ मारने वाली महिला पर FIR दर्ज छीपाबड़ में बेकाबू ट्रैक्टर ने ली पिता की जान, बच्चे के जन्मदिन का सामान लेने आया था बाजार

सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न

350 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

हरदा : जिला खेल और युवा कल्याण विभाग हरदा एवं शिक्षा विभाग के तत्वाधान में सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को ब्लॉक स्तर खो खो प्रतियोगिता आयोजित की गई। ब्लॉक समन्वयक श्रीमती सलमा खान ने बताया कि प्रतियोगिता में विकासखंड हरदा से कन्या शाला हरदा,

महात्मा गांधी स्कूल, शास. उत्कृष्ट विद्यालय, होलीफेथ स्कूल, पिनेकल अकादमी, महर्षि ज्ञानपीठ स्कूल, रेड फ्लावर स्कूल नकवाड़ा, द फाउंडेशन ऑफ एजुकेशन स्कूल, जोनर एजुकेशन सिस्टम स्कूल, सेंटमेरी स्कूल, सनफ्लावर स्कूल एवं संस्कार स्कूल हरदा के 14 वर्ष एवं 17 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया।

- Install Android App -

प्रतियोगिता में कुल लगभग 350 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ नितेश बादर, पुरुषोत्तम झिंझोरे, नीरज लाठी एवं  विष्णु गोदारा द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया।

प्रतियोगिता ब्लॉक समन्वयक सलमा खान, खेल प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक भूपेंद्र सिंह तोमर एवं व्यायाम शिक्षक नीरेंद्र सेवरिक के सहयोग से सम्पन्न हुई। निर्णायक के रूप में व्यायाम शिक्षक राहुल कुशवाहा, रोनित राठौड़, दर्शन खोरे, नितिन रामकुचे, अनीता मिश्रा, त्रिवेणी सिरोंइया एवं कुमकुम राजगया उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में 14 वर्ष बालिका वर्ग में द फाउंडेशन ऑफ एजुकेशन स्कूल हरदा ने प्रथम, सन् फ्लावर स्कूल ने द्वितीय व जोनर एजुकेशन सिस्टम स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार 14 वर्ष बालक वर्ग में जोनर एजुकेशन सिस्टम हरदा ने प्रथम, द फाण्डेशन ऑफ एजुकेशन ने द्वितीय व महर्षि ज्ञानपीठ स्कूल हरदा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में 17 वर्ष बालिका वर्ग में कन्या शाला हरदा ने प्रथम, रेड फ्लावर स्कूल नकावडा ने द्वितीय व खो खो कल्याण संघ हरदा ने तृतीय तथा 17 वर्ष बालक वर्ग में महर्षि ज्ञानपीठ स्कूल हरदा ने प्रथम, द फाण्डेशन ऑफ एजुकेशन ने द्वितीय व जॉनर एजुकेशन स्कूल हरदा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।