ब्रेकिंग
सरपंच सचिव पर उप सरपंच भारी ग्राम पंचायत में चल रही मनमानी हिटलरशाही गरीब बुजुर्ग दंपत्ति को बिजली क... सार्वजनिक स्थानो पर नही होगी कुर्बानी:अवैध पशु कुर्बानी को लेकर दिल्ली सरकार सख्त Aaj ka rashifal: आज दिनांक 6 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हंडिया : भारतीय किसान संघ तहसील हंडिया की ग्राम ईकाईयों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ... हंडिया : हर हर गंगे के उद्घोष के साथ मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी !  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री जैन एसपी श्री चौकसे ने किया पौधारोपण। जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अवश्य करें विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्र... एक पेड़ माँ के नाम से पौधा लगकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया!  भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या ने मूंग खरीदी के लिए केंद्रीय मंत्री को दिया आवदेन पत्र,... हरदा: स्वस्थ्य रहने के लिए खेल को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाइये: एसपी अभिनव चौकसे 

एयर इंडिया नवंबर अंत से घरेलू मार्गों पर देर रात उड़ान सेवाओं की करेगी शुरुआत

मुंबई: सरकारी स्वामित्व वाली विमानन कंपनी एयर इंडिया ने शनिवार को ऐलान किया कि वह अगले महीने के आखिर से गोवा सहित कुछ घरेलू हवाई मार्गों पर देर रात की उड़ान सेवाएं (रेड-आई उड़ान) की शुरुआत करेगी। रेड आई उड़ानें आम तौर पर देर रात शुरू होती हैं और तड़के गंतव्य पर पहुंचती हैं। कम किराया होने की वजह से विदेशों में और खासकर अमरीका एवं यूरोप में ऐसी उड़ानें काफी लोकप्रिय हैं।

- Install Android App -

एयरलाइन ने बयान जारी कर कहा है कि वह 30 नवंबर से दिल्ली-गोवा-दिल्ली, दिल्ली-कोयंबटूर-दिल्ली और बेंगलुरु-अहमदाबाद-बेंगलुरु जैसे मार्गों पर देर रात की उड़ान सेवाओं का परिचालन करेगी। इन उड़ानों का किराया सामान्य से कम होगा। उन्होंने कहा कि इन सेवाओं के तहत प्रतिदिन उड़ानों का परिचालन किया जाएगा।