jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

एसडीएम ने दुकानदारों से कहा हटा लें अतिक्रमण नहीं तो होगी कार्यवाही

के के यदुवंशी मकड़ाई समाचार सिवनी मालवा। बार-बार शिकायत मिलने के बाद प्रशासन हरकत में आया और एसडीएम डीएन सिंह अलग ही अंदाज में बाजार में निकले और पूरे बाजार क्षेत्र में पैदल ही घूमते नजर आए हरदा की महिला कोरोनावायरस रिपोर्ट पाए जाने के बाद अब स्थानीय प्रशासन अलर्ट के मोड में है। बाजार क्षेत्र में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है तथा दुकानों पर सैनिटाइजर भी नहीं रखा गया है। नगर के कपड़ा बाजार सब्जी मंडी किराना बाजार गांधी चौक तथा लोहा बाजार में दुकानदारों द्वारा बेतहाशा अतिक्रमण किया गया है दुकान के सामने दुकान के ऊपर छज्जा लगाकर कपड़ा बाजार में दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण कर रखा है। मंगलवार को एसडीएम डीएन सिंह ने पुलिस प्रशासन तथा नगरपालिका प्रशासन के साथ बाजार क्षेत्र में एक-एक गली का दौरा करके अतिक्रमण की हकीकत देखी सभी अधिकारी अतिक्रमण देखकर दंग रह गए दुकान के ऊपर छज्जा निकालकर अतिक्रमण दुकानदारों ने सामान भर रखा था तथा बहुत सी दुकानों के सामने किराने का सामान भी रखा हुआ पाया गया एसडीएम ने दुकानदारों को अंतिम चेतावनी दी कि अतिक्रमण स्वयं हटा लें नहीं तो कल से नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाया जाएगा तथा सामान को जप्त किया जाएगा एसडीएम ने सीएमओ यशवंत राठोर को निर्देशित किया कि अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को नोटिस जारी किया जाए कल से दुकानदारों की कोई भी बात सुनी नहीं जाएगी गांधी चौक के पास जो हाथ ठेले लगाए जा रहे हैं हाथ ठेला सहित सामान को जब किया जाएगा कुछ दुकानदारों के पास दुकान में सेनीटाइजर ही नहीं रखा गया था तथा दुकानों के सामने गोली भी नहीं बनवाए गए थे सभी दुकानदारों को अंतिम चेतावनी दी कि दुकानों के सामने ऑयल पेंट से पांच गोले अवश्य बनाए जाएं और यदि नियमों का पालन नहीं किया जाता है तो दुकानों को सील करने की कार्यवाही की जाएगी होटल मालिकों को चेतावनी दी गई कि खाद्य सामग्री को ढक कर रखा जाए यदि कल से खाद्य सामग्री दुकान पर खुली पाई जाती है तो वैधानिक कार्यवाही की जाएगी फुलकी एवं चार्ट के ठेले को शहर में प्रतिबंधित किया गया है। नगर पालिका द्वारा बिना मास्क पहने लोगों पर भी जुर्माना लगाकर कार्यवाही की गई कार्यवाही में एसडीएम डी एन सिंह एसडीओपी सौम्या अग्रवाल तहसीलदार दिनेश सावले नायब तहसीलदार नीलेश पटेल थाना प्रभारी संजय चोकसे सीएमओ यशवंत राठौर राजस्व निरीक्षक धनजी मालवीय पटवारी देवेंद्र खंडेरिया विष्णु देवड़ा मीडिया प्रभारी राम मोहन रघुवंशी पुलिस प्रशासन तथा नगरपालिका अमला उपस्थित था।