jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

ओंकारेश्वर में बारस व धनतेरस पर्व में भक्तों का कुबेरेश्वर महादेव के दर्शन हेतु उमड़ेगा जनसैलाब 

सुनील पटल्या गुर्जर बेड़िया खरगोन । श्री कुबेर भंडारी मंदिर ओम्कारेश्वर में धनतेरस के पावन पर्व पर पवित्र नर्मदाजी के तट पर कुबेर भगवान की तपोभूमि पर स्थित श्री कुबेर भंडारी मंदिर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी विशेष आयोजन होगा। मंदिर के अध्यक्ष किशोर बिरला, कार्यकारी सदस्य कोमलसिंह मंडलोई, नारायण मंडलोई द्वारा बताया कि 21 अक्टूबर शाम 7 बजे से दीपदान व सत्यनारायण कथा और भजन निशा 22 अक्टूबर धनतेरस को प्रातः 4 बजे श्री कुबेरेश्वर महादेवजी का महाभिषेक, माँ नर्मदा एवं गंगा पूजन प्रातः 6 बजे से 108 कुण्डिय श्री कुबेर लक्ष्मी महायज्ञ 9 बजे यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद महाआरती होगी और भंडारा होगा। इस महायज्ञ के फलस्वरूप कुबेर सिद्धि नि:शुल्क के रुप में दी जाएगी,जो श्रद्धालु इस कुबेर सिद्धि को अपने घर या भंडार में पूजन विधि से रखते है उनके यहाँ धन-धान्य की वृद्धि होती है। इस विशाल कार्यक्रम का हजारों कुबेर भक्त महायज्ञ व भंडारे का लाभ लेते है, इस अवसर पर क्षेत्रिय सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पंचायत ओंकारेश्वर एवं क्षेत्रिय जनप्रतिनिधिगण पधारकर महायज्ञ मे आहुति प्रदान करते है व भोजन प्रसादी ग्रहण करते है।
                  उल्लेखनीय है कि धन के देवता कुबेर ने नर्मदा-कावेरी के संगम के पास नर्मदा तट पर तपस्या की थी उसी स्थान पर कुबेर भंडारी नामक प्राचीन मंदिर स्थित था ओम्कारेश्वर बाँध के बनने के बाद वह प्राचीन मंदिर जलमग्न हो गया उसके स्थान पर बाँध के पास ही ओम्कारेश्वर के ब्रम्हपुरी क्षेत्र में नये मंदिर का निर्माण श्री चेतरामजी चौधरी (गुर्जर दादा) के द्वारा किया गया था।