jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

त्रिलोक विहार कालोनी के त्रिलोकेश्वर मंदिर में हुई चोरी, बड़ रही चोरी की वारदातें

सुनील पटल्या गुर्जर बेड़िया। नगर के दाभड़ रोड़ स्थित त्रिलोक विहार कालोनी के त्रिलोकेश्वर मंदिर में चोरों ने हाथ साफ किया है । कॉलोनी के जगदीश सोनी व मुकेश शर्मा ने बताया कि बुधवार- गुरुवार की मध्य रात्रि में मंदिर ले गेट का ताला तोड़कर अंदर रखी दान पेटी से करीब 3 हजार रुपये की राशि बदमाश चोरी करके ले गए। सुबह जब मंदिर के दर्शन करने गए तो ताला टूटा हुआ था ।  कॉलोनी के मुकेश शर्मा ने 100 डायल कर पुलिस को सूचना दी गई। वही इसके पूर्व भी इसी मंदिर के ताले तोड़कर चोरी हुई थी । वही पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कर चोरों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है। मालूम हो कि नगर में कृषि मोटर पम्प व मोटरसाइकिल चोर सक्रिय हो गए है जो आये दिन कही ना कही चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं।