jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

रह गया है शेष अब गाँव में निर्जन,निर्वसन,निष्कासन…..

मिला था बपौती में गाँव को

एक अट्टालिका, गगनचुम्बी
धन-मान का इन्द्रासन
पर हाय,गंवा दिया है गाँव ने
मिला वह बपौती का परमासन
रह गया है शेष अब गाँव में
निर्जन,निर्वसन,निष्कासन….

- Install Android App -

हाय, वह गाँव के बुद्धिजीवियों का इतिहास,
हाय,दिखता नही कहीं भी आस पास,
घोड़े भी खाते थे जहां जलेबी दूध,
न्यायालयों में टंगती थीं जहां पूर्वजों की तस्वीरें,
पलते थे जहां बड़े बड़े शूरमा,
रह गयी है अब उनके स्थान पर तबले की थाप,
मंजीरे की झंकार,
यहाँ तक कि खो गयी है कहीं कहीं पर संस्कृति भी,
बची है केवल झींगुरों की आवाज,
वीराना पन,
अकेलापन,
अन्धापन।
रह गया है शेष अब गाँव में
निर्जन,निर्वसन,निष्कासन…..

रो रहा है बूढ़ा बरगद खड़ा के गाँव के बाहर,
जिसने देखी हैं बीसियों पीढ़ियां
सर्दी, गरमी,बरसात की मार खाकर,
इन्तजार है उसे शायद किसी चमत्कार का,
आये कोई रहनुमा अब इस गाँव का,
मगर यहाँ तो वही है-
निरहू ,बुधई, भिखई
यहाँ तक की सोनपतिया भी,
सबके सब पड़े हैं धुत् दारु के नशे में,
लड़का ठिठुर रहा है ठंढ से,
छोटा वाला तड़प रहा भूख से,
बड़ी वाली हो चुकी काफी जवान,
मगर फिकर किनको है इनकी ?
सब के सब खींच रहे हैं दारु के नशे में
राष्ट्रपति, प्रधान मंत्री का आसन
रह गया है शेष अब गाँव में
निर्जन,निर्वसन,निष्कासन…..

राजेश ओझा मोकलपुर गोण्डा