jhankar
ब्रेकिंग
हरदा, टिमरनी और सिराली मंडियों में कृषि उपज की बंपर आवक, तीनों मंडियों में 47 हजार क्विंटल से अधिक उ... हरदा जिले में पहली बार PIT-NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई, आदतन नशा कारोबारी गिरफ्तार कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण टेमागांव में कृषक चौपाल आयोजित : रबी फसलों के बेहतर प्रबंधन और आधुनिक कृषि तकनीकों पर दिया मार्गदर्श... हरदा के प्रहलाद पटेल जेवल्या की बैल जोड़ियों ने देवास में मचाया धमाल, जीते प्रथम और तृतीय पुरस्कार उद्यानिकी फसलों की खेती अपनाकर बढ़ाएं किसानों की आय – कलेक्टर कुमार सत्यम कलेक्टर कुमार सत्यम ने टेमागांव में उचित मूल्य की दुकान एवं आयुष चिकित्सालय का किया निरीक्षण न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत 15 नवंबर को मैराथन दौड़ का आयोजन न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत 20 नवंबर को बाईक रैली का आयोजन एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं के डमी प्रवेश पत्र जारी, 31 दिसंबर तक होगा संशोधन

कंधे पर गैती लेकर सीएम शिवराज हलमा में श्रमदान करने पहुंचे

मकड़ाई समाचार झाबुआ। झाबुआ जिले में हाथीपावा की पहाड़ी पर चल रहे हलमा में श्रमदान करने के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान गैती लेकर पहुंचे। उन्होंने कहा कि हमला अद्भुत परंपरा है। इसके बाद उन्होंने यहां ग्रामीणों के साथ श्रमदान किया। शनिवार शाम से दो दिवसीय हलमा(सामूहिक श्रमदान) की शुरुआत हुई है। कल गोपालपुरा हवाई पट्टी पर शिवगंगा के इस आयोजन का शुभारंभ राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने किया था। रविवार सुबह सात बजे से हाथीपावा की पहाड़ी पर गैती, फावड़े और तगारी लेकर ग्रामीण श्रमदान करने पहुंचे हैं। आज करीब 40 हजार जल संरचनाएं बनाने का लक्ष्य है। हमला में श्रमदान के बाद सीएम शिवराज विकास यात्रा के समापन समारोह में शिरकत करेंगे, जो आयोजन स्थल पर ही रखा गया है।