jhankar
ब्रेकिंग
रीवा के अस्पताल में फिर बवाल डॉक्टर-गार्ड और अटेंडर में जमकर चले लात-घूसे, कई घायल हाईवोल्टेज तार से टकराकर कंटेनर में लगी आग, ड्राइवर को लगा करंट का झटका, हाईवे पर आधे घंटे जाम लखनऊ में गोमती का कहर फैजुल्लागंज 6 दिन से डूबा, 40 हजार घर परिवार प्रभावित आज का सुविचार - 05 अक्टूबर 2026 "शिक्षक मोमबत्ती नहीं है जो खुद जलकर खत्म हो जाए, वह दिया है जो एक ... 05 अक्टूबर - गोंडवाना की वीरांगना रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती आज 05 अक्टूबर विश्व शिक्षक दिवस अल-कायदा की नई धमकी अमेरिकी और इजरायली विमानों पर 9/11 जैसे हमले की अपील, फ्लाईदुबई घटना की तारीफ क... कवरेज से लौट रहे पत्रकार संतोष चंदेल सड़क हादसे में घायल किसानों के खेत से मोटर के स्टार्टर और केबल चोरी, चार किसानों ने थाने में दिया आवेदन,अज्ञात चोरों पर ... सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम सतवासा में लगा ग्रामीण शिविर

कच्‍छ में विकास परियोजनाओं के शिलान्‍यास पर बोले पीएम मोदी, बदल गई इस जगह की पहचान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के कच्‍छ में विकास परियोजनाओं के शिलान्‍यास समारोह में संबोधन दे रहे हैं। वे कच्‍छ में घोरडो गांव पहुंचे जहां पहुंचकर उन्‍होंने 30 मेगा वाट के सोलर विंड पार्क का शिलान्यास किया। यह दुनिया का सबसे बड़ा सोलर विंड पार्क होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत कच्छ की स्थानीय भाषा से करते हुए कहा कि सरदार पटेल का सपना आज पूरा हो रहा है। कच्छ अ‍ब दुनिया का सबसे बड़ा हाइब्रिड एनर्जी पार्क बन रहा है, सिंगापुर और बहरीन की तरह। उन्‍होंने अपने भाषण में इस बात का उल्‍लेख किया कि 2001 में आए भूकंप के बाद यह क्षेत्र तबाह हो गया था लेकिन उसके बाद जिस तेजी से इसने प्रगति की है, वह उल्‍लेखनीय है। आज कच्छ ने New Age Technology और New Age Economy, दोनों ही दिशा में बहुत बड़ा कदम उठाया है। इसका बहुत बड़ा लाभ यहां के मेरे आदिवासी भाई-बहनों, यहां के किसानों-पशुपालकों, सामान्य जनों को होने वाला है।खावड़ा में Renewable Energy पार्क हो, मांडवी में Desalination plant हो, और अंजार में सरहद डेहरी के नए ऑटोमैटिक प्लांट का शिलान्यास,तीनों ही कच्छ की विकास यात्रा में नए आयाम लिखने वाले हैं। आज कच्छ देश के सबसे तेज़ी से विकसित होते क्षेत्रों में से एक है। यहां की कनेक्टिविटी दिनों दिन बेहतर हो रही है।