पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई
मकड़ाई समाचार दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोलापट्टी गांव में पति और पत्नी के बीच जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि पति ने गुस्से में पत्नी को गोली मार दी, जिससे पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गोली मारकर हत्या की वारदात की खबर से गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते मौके पर नोहटा थाना पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार नोहटा थाना क्षेत्र के ग्राम गोलापट्टी निवासी कमलेश आदिवासी अपनी पत्नी कमला अदिवासी के साथ ससुराल में ही रहता था। वह खेत से घर आया और पति पत्नी का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि पति कमलेश आदिवासी ने देशी कट्टे से अपनी पत्नी को गोली मार दी, जिससे पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गांव के लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने कट्टे को घटनास्थल से जब्त कर लिया है। पुलिस कट्टा बनाने और बेचने वाले की भी तलाश कर रही है। इस घटना से जिले में कट्टे का अवैध निर्माण और बेचने की बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

