jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

खूबसूरत एक्ट्रेस होने के साथ बिजनेस वुमन भी हैं ऐश्वर्या, करोड़ों की मालकिन हैं बच्चन परिवार की बहू

Aishwarya Rai Birthdayमिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन आज अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐश्वर्या की खूबसूरती और अदाकारी ने सभी का दिल जीता है। साथ ही वे बिजनेसवुमन भी हैं। ऐश्वर्या राय देशभर में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में काफी फेमस हैं। सभी जानते हैं कि ऐश्वर्या काफी आलीशान जिंदगी जीती हैं। बता दें कि ऐश्वर्या बॉलीवुड में एक्टिंग के साथ-साथ बिजनेस भी करती हैं। उनका बिजनेस काफी सक्सेसफुल रहा है। ऐश्वर्या ने Ambee नाम की एक कंपनी में करीब एक करोड़ रुपए तक इन्वेस्ट किए हुए हैं। जो कि एनवायरनमेंट इंटेलिजेंस स्टार्टअप है। इसके अलावा वे पोषण पर आधारित स्वास्थ्य सेवा स्टार्टअप Possible की भी इन्वेस्टर हैं। इस कंपनी ने ऐश्वर्या की मदद से 5 करोड़ रुपए लिए हैं।

आलीशान घर में रहती हैं ऐश्वर्या

वहीं ऐश्वर्या का जुहू वाला घर जलसा लगभग 112 करोड़ रुपए का है। इसके अलावा वे पिछले 18 साल से लॉरियाल पेरिस की ब्रांड एंबेसडर हैं। साथ ही वे हर साल कांस फिल्म फेस्टिवल में भी ब्रांड को रिप्रेजेंट करती हैं। वहीं ऐश्वर्या के पति अभिषेक बच्चन ने दुबई के जुमेराह गोल्फ एस्टेट्स में सैंक्चुअरी फॉल्स में एक शानदार विला भी खरीदा हुआ है।

वहीं ऐश्वर्या के पास बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में एक लग्जरी अपार्टमेंट भी है। इस अपार्टमेंट को ऐश्वर्या ने 5500 वर्ग फुट के क्षेत्र में बने अपार्टमेंट को एक्ट्रेस ने 38000 रुपए वर्ग फुट की कीमत पर खरीदा था। जिसकी कीमत 21 करोड़ रुपए बताई गई है।

- Install Android App -

इतने करोड़ की मालकिन ऐश्वर्या

मीडिया को मिली जानकारी के मुताबिक ऐश्वर्या राय बच्चन 776 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन हैं। वे अपनी हर एक फिल्म के लिए 10 से 12 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। फिल्म, बिजनेस, प्रॉपर्टी और गाड़ियों के अलावा ऐश्वर्या की ब्रांड्स की ब्रांड एंबेसडर भी हैं। वे ब्रांड एंडोर्समेंट से सालाना लगभग 80 से 90 करोड़ रुपए कमाती हैं। वे एक दिन के लिए 6 से 7 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। इसके साथ ही ऐश्वर्या को महंगी-महंगी गाड़ियों का भी काफी शौक है।

मिस इंडिया में टूटी थी ऐश्वर्या की ड्रेस की जिप

बता दें कि ऐश्वर्या के साथ मिस इंडिया बनने के समय एक किस्सा हुआ था। ऐश्वर्या ने बताया था कि मिस इंडिया के लिए जाने से पहले मेरे फाइनल गाउन की जिप टूट गई थी। मेरे गाउन को वहीं डिजाइनर के पास छोड़ दिया गया। यह चीज मिस इंडिया कॉम्पिटिशन के दौरान भी हुई थी। मुझे इससे ज्यादा बुरा कभी नहीं लगा था, लेकिन ऐश्वर्या ने मिस वर्ल्ड का क्राउन अपने नाम कर ही लिया।