jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

गौशाला का भूमिपूजन होना था, वहां अंबेडकर मूर्ति लगाई, पूर्व मंत्री से नोंकझोंक

मूर्ति को वहां से हटाकर नगर परिषद की सुपुर्दगी में दे दिया

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार ग्वालियर। भितरवार के गोहिंदा में दो पक्षों के बीच प्रतिमा स्थापना का विवाद अभी थमा नहीं था कि एक और विवाद अब बिलौआ में सामने आ गया। डबरा के बिलौआ के वार्ड क्रमांक 11 स्थित करन सिंह पुरा में सोमवार को गौशाला के लिए भूमि पूजन से पहले डा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी गई। इसके बाद पूर्व मंत्री इमरती देवी भी पहुंच गई तो विवाद की स्थिति बन गई। मूर्ति को वहां से हटाकर नगर परिषद की सुपुर्दगी में दे दिया गया। शासकीय भूमि पर गौशाला निर्माण के लिए नगर परिषद में बाकायदा 28 लाख रुपए भी स्वीकृत हो चुके थे। यहां पूर्व मंत्री इमरती देवी से ग्रामीण महिलाओं के साथ नोंकझोंक का वीडियो बहुप्रसारित हुआ,जिसमें इमरती देवी कह रहीं है कि ज्यादा मौं मत चलाओ। इस मामले में माहौल बिगाड़ने को लेकर बिलौआ थाना पुलिस ने छह लोगों पर एफआइआर दर्ज की है।

बताया जाता है कि भूमि पूजन लघु उद्योग निगम की अध्यक्ष इमरती देवी सुमन को करना था, लेकिन एक दिन पहले ही देर रात वहीं पर निवास करने वाले कुशवाह समाज के लोगों ने डा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी। सुबह मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस प्रशासन और स्थानीय अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। लोगों को समझाने का प्रयास भी किया गया लेकिन विवाद बढ़ता चला गया। बाद में पूर्व मंत्री इमरती देवी सुमन भी लोगों के बीच पहुंच गई उनकी भी महिलाओं से खूब नोकझोंक हुई। बाद में प्रशासन ने मूर्ति को जिला कलेक्टर के आदेश से हटाकर नगर परिषद बिलौआ की सुपुर्दगी में रखवा दिया। वहीं पूर्व मंत्री इमरती देवी सुमन का कहना है कि गौशाला का भूमि पूजन के बाद में निर्णय लिया गया कि इस गौशाला का नाम भी डा भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखा जाएगा। सीएमओ नगर परिषद बिलौआ पीयूष श्रीवास्तव का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर मूर्ति को नगर परिषद की सुपुर्दगी में रखवा दिया गया है। गौशाला का नाम भी डा भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखा जाएगा। बाद में मूर्ति को भी यही स्थापित करने की बात की गई है। फिलहाल कोई विवाद की स्थिति नहीं है।