ब्रेकिंग
हरदा: पूर्व सरपंच के घर सोने चांदी के आभूषण सहित लाखो रुपए की चोरी, 12 ताले तोड़े , एसपी पहुंचे गांव... Big breaking news: भूकंप से हिली धरती घबराये लोग निकले घरो से बाहर :   सुबह 6 बजे अचानक हिली धरती ह... नकली सिगरेट बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़: छापामार कार्यवाही में 52 लाख की गोल्ड फ्लेक नकली सिगरेट... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 22 जुलाई 2025 का राशिफल जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा: खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के सैम्पल लिये जिले में आज से प्रारम्भ होगा दस्तक अभियान ! 16 सितम्बर तक जिले के 69922 बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण ... हरदा पुलिस की मुहिम—नशे के खिलाफ जागरूकता की लहर , विद्यालयों और कॉलेजों में नशे के विरुद्ध चला जनज... हरदा: भारतीय किसान संघ मांग किसानों को लाइन में खड़ा करना बंद करें हंडिया : हंडिया पुलिस स्कूलों में जाकर छात्र छात्राओं को बता रहे नशे के दुष्परिणाम,  नशे से दूरी है ... हरदा: मंडी में मूंग फसल बेचकर जा रहे व्यापारी के ट्रक से 11 लाख की चोरी ,48 घंटों में पुलिस ने किया ...

कर्जमाफी के नाम पर कांग्रेस झूठ बोल रही है: मोदी

पलामू: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने एक दिवसीय दौरे पर आज पलामू पहुंचे जहां उन्होंने छह परियोजनाओं का शिलान्यास किया, इनमें बहुप्रतिक्षित मंडल डैम परियोजना प्रमुख है। पीएम मोदी ने झारखंड के 25 हजार लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गृह प्रवेश भी कराया। पांच लोगों को चाबी भी सौंपी। इस दौरान उन्होंने जनता को संबोधित कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
मोदी ने कहा कि कर्जमाफी के नाम पर कांग्रेस झूठ बोल रही है। पिछली सरकारों ने जनता के साथ बईमानी की। मोदी ने कहा कि किसानों को कांग्रेस वोटबैंक समझती है। उन्होंने कहा कि किसान हमारे लिए वोटबैंक नहीं अन्नदाता है। मोदी ने कहा कि हमारे देश में गरीबों को घर देने के लिए योजना पहले भी चलती थी, लेकिन वह किसी परिवार के नाम से योजना चलती थी। उसमें घर की चिंता कम थी, परिवार के नाम की चिंता ज्यादा होती थी।

- Install Android App -

मोदी ने कहा कि आजादी के बाद इतने दिनों तक देश कैसे चला है इसके लिए यह परियोजना केस स्टडी है। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने पिछली सरकारों पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि मंडल डैम पिछली सरकारों की विफलता की गवाही है। उन्होंने कहा कि 47 वर्षों से यह योजना लंबित पड़ा हुआ है। बीते 25 वर्षों से तो यह ठप ही पड़ा था।

इसके बाद प्रधानमंत्री ओडिशा जायेंगे जहां वह बारीपद में रसोई गैस एलपीजी की बालासोर-हल्दिया-दुर्गापुर पाइपलाइन परियोजना को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।   वह हरीपुरगढ में प्राचीन किले में रसिक रे मंदिर के संरक्षण और विकास कार्य की भी शुरूआत करेंगे।