jhankar
ब्रेकिंग
श्री साई निकेतन विद्या मंदिर के छात्र युवान मन्नासे ने नवोदय चयन के साथ सैनिक स्कूल परीक्षा भी की उत... Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 23 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... भोपाल में कांग्रेस ने किया अनोखा विरोध, महिलाओं को बांटे लकड़ी के चूल्हे नगरपालिका की लापरवाही और कलेक्टर की चुप्पी: कचरे में आग से धुआं-धुआं हुआ हरदा ग्वालियर: डायल-112 को दी झूठी सूचना, फिर कांस्टेबल पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश स्क्रैप गोदाम में लगी आग से हड़कंप: इंदौर में दूर-दूर तक फैला धुआं पश्चिम एशिया संकट: पीएम मोदी ने बुलाई हाई-लेवल मीटिंग, गैस , ऊर्जा और सप्लाई चेन पर पैनी नजर मैहर में नकली पुलिस का आतंक, कैमरा देखते ही बदला रूप खस्ताहाल पुल बना मौत का जाल: तेज रफ्तार बाइक गिरने से 4 युवकों की जान गई पीएम मोदी के नाम ऐतिहासिक मुकाम!!

कलेक्टर श्री गर्ग ने दूरस्थ गांवों का दौरा कर आयुष्मान पंजीयन प्रगति देखी

स्वच्छ भारत मिशन तथा अमृत सरोवर के निर्माण कार्यों का भी लिया जायजा

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार हरदा। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने सोमवार को जिले के दूरस्थ व आदिवासी बहुल ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण कर आयुष्मान कार्ड पंजीयन प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने ग्राम दूधकच्छ, रहटगांव, गोराखाल, चन्द्रखाल, बड़वानी, बोरपानी, केली, रवांग, डेहरिया, कचनार, लोधीढ़ाना और धनपाडा सहित लगभग एक दर्जन गांवों में आयुष्मान कार्ड पंजीयन कार्य की प्रगति की जानकारी ली। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया भी इस दौरान उनके साथ थे।

कलेक्टर श्री गर्ग ने इस दौरान उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को निर्देश दिये कि सभी पात्रताधारी ग्रामीणों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं, ताकि वे शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ लेकर अपना व अपने परिवारजनों का निःशुल्क उपचार करा सकें। उन्होने इस दौरान दूधकच्छ और धनपाड़ा में सरकारी स्कूल का भी निरीक्षण किया, और विद्यार्थियों से स्कूल में मिलने वाले मध्यान्ह भोजन के संबंध में पूछताछ की। श्री गर्ग ने ग्रामीण क्षेत्र में आधार पंजीयन की प्रगति का भी जायजा लिया तथा गांवों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाये गये शौचालयों के संबंध में जानकारी ली और आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बनाये गये अमृत सरोवर तालाबों का निर्माण कार्य भी देखा।