jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद

कलेक्टर श्री जैन व एसपी श्री चौकसे ने ग्राम जोगा में तटीय क्षेत्र का किया निरीक्षण

हरदा / कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन एवं एसपी श्री अभिनव चौकसे ने बुधवार को ग्राम जोगा पहुँचकर वहां के तटीय क्षेत्र का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री जैन ने इस दौरान वहां उपस्थित एसडीईआरएफ की टीम के जवानों से चर्चा की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री चौकसे ने सभी जवानों से सजग और एक्टीव रहने के लिये कहा। उन्होने सभी से अपने मोबाइल एक्टीव रखने के लिये भी कहा। उन्होने कहा कि किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर तत्काल संबंधित क्षेत्र में पहुँच कर अपनी सेवाएं दें।

किले का किया निरीक्षण

- Install Android App -

कलेक्टर श्री जैन ने पुलिस अधीक्षक श्री चौकसे के साथ जोगा में किले का अवलोकन किया। उन्होने इस दौरान किले में सुरक्षा व्यवस्था तथा पर्यटन विकास के लिये संभावनाओं को देखा। उन्होने कहा कि जिला पर्यटन परिषद के माध्यम से जोगा के किले को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।

 

पिछले 24 घंटों में जिले में 40.9 मि.मी. औसत वर्षा

जिले में गत चौबीस घंटों में 40.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया गत चौबीस घंटे में हरदा तहसील में 35.1 मि.मी., टिमरनी में 45.2 मि.मी., खिरकिया में 25.4 मि.मी., सिराली में 45 मि.मी. तथा रहटगांव में 54.1 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। इस वर्ष अब तक जिले में 485.2 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी है। इस वर्ष अब तक हरदा तहसील में 466.5 मि.मी., टिमरनी में 612.4 मि.मी., खिरकिया में 522.5 मि.मी., सिराली में 384.4 तथा रहटगांव में 440.3 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि गत वर्ष की 23 जुलाई तक 269.3 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी थी।