jhankar
ब्रेकिंग
Harda big news: सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 38.15 ग्राम मादक पदार्थ जब्त ₹11.60 लाख का माल बर... उमंग दिवस पर बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘ जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 24 एवं 25 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 23 एवं 24 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न खुशियों की दास्तां : चाय के ठेले से आत्मनिर्भरता तक: पीएम स्वनिधि योजना बनी अमर कुशवाहा की सफलता की... पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए ग्राम पंचायत मकड़ाई के मतदान केंद्र के भवन में किया बदलाव जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन के तहत खिरकिया विकासखंड की 16 ग्राम पंचायतों में शुष्क दिवस घोषित सेवा संकल्प अभियान के तहत तवा बांयी तट नहर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर एसपी ने प्रतिमा विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया

कलेक्टर श्री जैन व एसपी श्री चौकसे ने खेड़ा में वेयर हाउस का किया निरीक्षण

हरदा / कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन एवं एसपी श्री अभिनव चौकसे ने बुधवार को ग्राम खेड़ा स्थित वेयरहाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री जैन ने निर्देश दिए गए कि यदि किसी किसान की उपज अमानक स्तर की है तो उसे तत्काल अवगत कराएं तथा उसका वीडियो अनिवार्य रूप से बनाए एवं रिकॉर्ड में रखें। उन्होंने वेयरहाउस प्रबंधक को निर्देश दिया कि अनाज खरीदी के समय सभी का वीडियो अनिवार्य रूप से बनाएं। निरीक्षण के दौरान जिला विपण अधिकारी श्री योगेश मालवीय, उप संचालक कृषि श्री जे.एल. कास्दे, सहायक आयुक्त सहकारिता श्री वासुदेव भदोरिया, एसडीएम श्री कुमार शानु देवड़िया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।