jhankar
ब्रेकिंग
सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न खुशियों की दास्तां : चाय के ठेले से आत्मनिर्भरता तक: पीएम स्वनिधि योजना बनी अमर कुशवाहा की सफलता की... पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए ग्राम पंचायत मकड़ाई के मतदान केंद्र के भवन में किया बदलाव जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन के तहत खिरकिया विकासखंड की 16 ग्राम पंचायतों में शुष्क दिवस घोषित सेवा संकल्प अभियान के तहत तवा बांयी तट नहर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर एसपी ने प्रतिमा विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया कलेक्टर की अध्यक्षता में टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं राजस्व प्रकरणों के निराकरण में निर्णय की गुणवत्ता एवं विधि सम्मत प्रक्रिया का विशेष ध्यान रखा जाए 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में आयुष विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

कलेक्टर एसपी ने प्रतिमा विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया

सुरक्षा इंतजाम रखे जाने के निर्देश

हरदा : कलेक्टर सिद्धार्थ जैन एवं पुलिस अधीक्षक शशांक ने मंगलवार को हंडिया नर्मदा तट एवं हरदा में पेड़ी घाट पर प्रतिमा विसर्जन हेतु बनाये गये विसर्जन कुण्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने विसर्जन कुण्डों के आसपास बेरीकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, गोताखोरों की व्यवस्था एवं सीसीटीवी लगाने के निर्देश दिये।

- Install Android App -

विसर्जन स्थलों पर श्रद्धालुओं के सहयोग के लिये वालेंटियर्स की तैनाती एवं विसर्जन के लिये क्रेन की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिये गये। दोनों स्थलों पर तटों पर पर्याप्त सुरक्षा पर विशेष ध्यान रखने के लिये कहा गया।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा, एसडीएम अशोक डहेरिया, तहसीलदार महेन्द्र सिंह चौहान, तहसीलदार हंडिया पूजा भाटी भी मौजूद थे।