jhankar
ब्रेकिंग
सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न खुशियों की दास्तां : चाय के ठेले से आत्मनिर्भरता तक: पीएम स्वनिधि योजना बनी अमर कुशवाहा की सफलता की... पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए ग्राम पंचायत मकड़ाई के मतदान केंद्र के भवन में किया बदलाव जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन के तहत खिरकिया विकासखंड की 16 ग्राम पंचायतों में शुष्क दिवस घोषित सेवा संकल्प अभियान के तहत तवा बांयी तट नहर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर एसपी ने प्रतिमा विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया कलेक्टर की अध्यक्षता में टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं राजस्व प्रकरणों के निराकरण में निर्णय की गुणवत्ता एवं विधि सम्मत प्रक्रिया का विशेष ध्यान रखा जाए 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में आयुष विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

कलेक्टर की अध्यक्षता में टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित

हरदा : कलेक्टर सिद्धार्थ जैन की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक शशांक, वनमण्डलाधिकारी श्रीमती ज्योति मुड़िया, अपर कलेक्टर पुरुषोत्तम, प्रभारी सीईओ जिला पंचायत प्रवीण इवने सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक के दौरान कलेक्टर जैन ने जिले में घटित जघन्य अपराधों की स्थिति, आरोपियों की गिरफ्तारी एवं चालान प्रस्तुति की समीक्षा करने के साथ ही खनिज, आबकारी, औषधि, जनजातीय कार्य एवं वनमण्डल विभाग के कार्यों की भी विस्तृत समीक्षा की।

- Install Android App -

बैठक में कलेक्टर जैन ने नेशनल हाईवे पर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर सड़क पर घूम रहे आवारा मवेशियों को पकड़कर गौशालाओं में शिफ्ट करने के निर्देश दिए। वहीं पुलिस अधीक्षक शशांक ने नेशनल हाईवे पर अधिक दुर्घटना वाले स्थलों पर निगरानी के लिए कैमरे लगवाने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री सड़क दुर्घटना योजना के तहत निजी अस्पतालों द्वारा घायल मरीजों का इलाज नहीं करने के मामलों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने ऐसे सभी निजी अस्पतालों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।