jhankar
ब्रेकिंग
सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न खुशियों की दास्तां : चाय के ठेले से आत्मनिर्भरता तक: पीएम स्वनिधि योजना बनी अमर कुशवाहा की सफलता की... पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए ग्राम पंचायत मकड़ाई के मतदान केंद्र के भवन में किया बदलाव जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन के तहत खिरकिया विकासखंड की 16 ग्राम पंचायतों में शुष्क दिवस घोषित सेवा संकल्प अभियान के तहत तवा बांयी तट नहर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर एसपी ने प्रतिमा विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया कलेक्टर की अध्यक्षता में टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं राजस्व प्रकरणों के निराकरण में निर्णय की गुणवत्ता एवं विधि सम्मत प्रक्रिया का विशेष ध्यान रखा जाए 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में आयुष विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

सेवा संकल्प अभियान के तहत तवा बांयी तट नहर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

हरदा : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनसेवा एवं राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सेवा संकल्प अभियान के तहत जल संसाधन विभाग हरदा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं नहरों के सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से मंगलवार को तवा बांयी तट नहर के चैन 4047 पर रेवापुर उपनहर उप संभाग अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम कराया गया।

- Install Android App -

वृक्षारोपण कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग हरदा  सोनम बाजपेयी, अनुविभागीय अधिकारी रेवापुर उपनहर अनुविभाग हरदा उत्कर्ष पाटिल, अनुविभागीय अधिकारी सोनतलाई उपनहर अनुविभाग हरदा रोहन विलियम्स एवं समस्त उपयंत्री तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यपालन यंत्री बाजपेयी ने बताया कि विभाग द्वारा नहरों के किनारे वृक्षारोपण कर पर्यावरण को हरा-भरा बनाने एवं मिट्टी के कटाव को रोकने के लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पौधों की देखभाल करने एवं पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने का आह्वान किया।