jhankar
ब्रेकिंग
आज का राशिफल: 28 अगस्त 2026, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे परमानंद हत्याकांड में दिलीप को आरोपी बनाने की मांग, कमल के मकान को तोड़ने कलेक्टर से लगाई गुहार शक्कर की महंगाई को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च, भाजपा जिलाध्यक्ष के निवास तक किया प्रदर्शन ब्रेकिंग : बानापुरा बाजार में दिनदहाड़े चाकूबाजी, बाजार में मचा हड़कंप 🌳 वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प आदिवासियों की जमीन, पट्टे और विकास कार्यों को लेकर सौंपे दो ज्ञापन बानापुरा के खेड़ापति मंदिर में चोरी का 16 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार  हंडिया : सरकारी स्कूल की ऐसी पहल कि बनी ‘सफलता की कहानी’, खेड़ीनीमा विद्यालय का जिले से चयन,,, रक्षाबंधन से ठीक पहले सोना-चांदी हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोना ₹2860 टूटा,चांदी में भी ₹2791 की गिरावट, ज... नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 300 से ज्यादा भारतीय अभी भी लापता, मौत का आंकड़ा 210 पार

कांग्रेसियों का अनोखा विरोध प्रदर्शन, कांग्रेसियों ने शहर के बीच चांद वाली सड़क पर खाट डालकर, पेड़ लगाकर किया विरोध

शहर में इतना भ्रष्टाचार की भ्रष्टाचार ही शर्मागया, पहले लड़े थे अंग्रेजों से अब लड़ेंगे चोरों से –

- Install Android App -

खंडवा : आगामी माह में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं सत्ताधारी पार्टी अपने विकास कार्यों को लेकर अपनी ही पीठ थपथपा रही है तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस सत्ता में आने के लिए फिर से सड़कों पर उतर गई है जनता के मुद्दों को लेकर
खंडवा को आगे बढ़ाना है नगर निगम के भ्रष्टाचार को मिटाना है, करके बड़े-बड़े वादे बीजेपी तोड़ देती है, खंडवा को विकास में पीछे छोड़ देती है, खंडवा शहर नहीं गांव है, यह खंडवा की जनता पर घाव है,
आज खंडवा की जर्जर सड़कों को लेकर कांग्रेसियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया एक और खंडवा के विधायक देवेंद्र वर्मा भोपाल में उत्कृष्ट विधायक का सम्मान ले रहे थे तो वहीं खंडवा कांग्रेसी और ग्रामीण जनता सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रही थी , कहीं सड़क नहीं है तो कहीं सड़क बनी है तो 3 महीने में ही जर्जर हो गई हम बात कर रहे हैं खंडवा शहर के मुख्य मार्ग महात्मा गांधी मार्ग की जहां विगत दिनों सड़क बनाई थी नगर निगम प्रशासन ने ठेकेदार द्वारा इस सड़क को निर्माण कराया गया था लेकिन कुछ ही दिनों में पहली बारिश मैं ही दम तोड़ दी और अब यह सड़क चांद वाली सड़क के रूप में तब्दील हो गई है, खंडवा के कांग्रेसियों द्वारा नेता प्रतिपक्ष मल्लू राठौर और महिला कांग्रेस युवा कांग्रेस द्वारा खंडवा शहर के मुख्य मुंबई बाजार में विरोध प्रदर्शन किया जहां पर उन्होंने बीच सड़क में ही खटिया डालकर विरोध प्रदर्शन किया पत्रकारों से चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष मल्लू राठौर ने बताया शहर की 7 करोड़ की सड़क पहली बारिश में ही दम तोड़ दी अब नेता कहते हैं इस सड़क को फिर से सुधनवा आएंगे, सरकारी पैसा नगर निगम का पैसा आम आदमी का पैसा किस प्रकार दुरुपयोग हो रहा है अब यह खंडवा की जनता देख रही है, एक-एक रुपए का हिसाब हम लेंगे इस ठेकेदार से पुनः नई सड़क बनवा जाए आखिर ठेकेदारों को क्यों लाभ पहुंचा रहा है नगर निगम, आज हमने विरोध स्वरूप बड़े-बड़े पेड़ लकार इन सड़कों के गढ़ों में लगाए हैं और विरोध स्वरूप सोते हुए नेताओं को जगाने के लिए खटिया भी डाली है, कांग्रेसियों द्वारा जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया जिसमें महिला कांग्रेस की महिलाएं और युवा कांग्रेस के नेताओं ने जमकर विरोध कर नारेबाजी की, नगर निगम प्रशासन तेरी तानाशाही नहीं चलेगी, खंडवा महापौर होश में आओ, पहले लड़े थे अंग्रेज़ों से अब लड़ेंगे चोरों से ऐसे नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन किया
वही आज पूरे शहर में विरोध प्रदर्शन के कारण जाम की स्थिति भी देखने को मिली, वही खंडवा कलेक्टर कार्यालय में आज जनसुनवाई में ग्रामीण क्षेत्रों से आई जनता ने भी अपनी मांगों को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया यहां तक की नेताओं को चेतावनी तक दे डाली की सड़क नहीं तो वोट नहीं, सांसद और विधायक को कड़ी खोटी सुनाई, अब यह देखना होगा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी किन विकास के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी लेकिन कांग्रेस ने ठान लिया है कि भारतीय जनता पार्टी के अब दिखावे में नहीं आना है और जनता को जागरुक कर उनके काले कारनामों को जनता के बीच लाना है |