jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति के 3 बरस होने पर ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी टीम को कृषि मंत्री कमल पटेल ने दी बधाई

मकड़ाई समाचार भोपाल। 23 मार्च 2020 को शिवराज सिंह चौहान के पुन: मुख्यमंत्री बनने के 3 बरस होने और मध्यप्रदेश में कांग्रेस (कमलनाथ- दिग्विजय) के भ्रष्टाचार और कुशासन युक्त राज से मुक्ति दिलाने के लिए भाजपा के कद्दावर नेता और शिवराज सरकार में कृषि मंत्री कमल पटेल ने कांग्रेसियों को अतीत की याद दिलाते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके साथ भाजपा में आए मंत्री व विधायकों को बहुत-बहुत बधाई दी है। उन्होंने कहा कि सिंधिया और उनकी टीम के कारण ही प्रदेश में कमल का फूल खिला। जो कमल का फूल खुशहाली और समृद्धि, विकास का प्रतीक है। शिवराज सिंह के रूप में भाजपा का कमल खिला और प्रदेश की जनता के चेहरे भी कमल की तरह उन्होंने खिला दिए।
कृषि मंत्री पटेल ने 2003 के पहले के कांग्रेस के बंटाधार शासन को भी खूब कोसा उन्होंने दिग्गी राजा पर जमकर बार किए। आने वाले एक साल में प्रदेश के चहुंमुखी विकास के संकल्प की बात भी कही।