jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

Harda News: कांग्रेस जिलाध्यक्ष का आरोप : कुंभकरण की नींद सोया प्रशासन: इसलिए टिमरनी क्षेत्र अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों का अड्डा बन गया

हरदा : टिमरनी थाना क्षेत्र की जनता के द्वारा प्राप्त शिकायतों के आधार पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि हरदा जिले का टिमरनी थाना क्षेत्र मे अवैध, अनैतिक गतिविधिया अपने चरम पर हैं क्योंकि यहाँ पर प्रशासन कुम्भकरण की नींद सोया हुआ हैं अवैध गतिविधियों पर कोई पाबंदी नहीं हैं। अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं टिमरनी शहर के माधव नगर मे चोरियों की वारदात आए दिन होती रहती हैं । सैकड़ों लोग सट्टे की खाईवाली पूरे क्षेत्र मे कर रहे हैं जिससे कि गरीब एवं मजदूर वर्ग सट्टे मे अपनी मेहनत की कमाई गंवा रहे हैं इसी प्रकार जुए की भी बड़ी – बड़ी फड़ चल रही हैं जिनसे पुलिस को एक बड़ी राशि हफ्ते के रूप मे अवैध गतिविधि करने वाले दे रहे हैं । अवैध शराब का कारोबार गाँव गाँव मे एवं ढाबों मे खुले रूप से चल रहा हैं अवैध मादक पदार्थ का वितरण, अवैध तरीके से रेत चोरी करने वाले ट्रकों एवं ट्रालियों पर कोई कानूनी कार्यवाही न करते हुए पुलिस के द्वारा वसूली कर खुला संरक्षण प्रदान किया जा रहा हैं ।

- Install Android App -

यदि कोई भी आम नागरिक अपनी उचित शिकायत लेकर थाने मे जाता हैं तो शिकायतकर्ता से दुर्व्यवहार कर शिकायत दर्ज नहीं की जा रही हैं । ज्ञात हो कि गत दिनों मुख्यमंत्री ने अधिकारियों कि बैठक मे निर्देशित किया था की कोई भी अधिकारी जनता से दुर्व्यवहार नहीं करेगा उसके विपरीत कार्य टिमरनी थाने की पुलिस द्वारा किया जा रहा हैं। जिले के नए पुलिस कप्तान से आग्रह है टिमरनी थाने के अधिकारी पर समुचित कार्यवाही कर निर्देशित किया जावे कि क्षेत्र मे हो रही सभी तरह की अवैध गतिविधियों को बंद कर क्षेत्र की जनता को जुएँ, सट्टे, अवैध शराब एवं चोरी से मुक्ति दिलाई जाएँ ।