के के यदुवंशी मकड़ाई समाचार सिवनी मालवा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार शहर पहुंचे पहुंचे जिला अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर पिछले कई वर्षों से बिखरे हुए कांग्रेसी एकजुट दिखे। साथ ही जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं में इतनी एकजुटता और उत्साह पहले कभी नहीं दिखा। यह कांग्रेस की मजबूती के लिए शुभ संकेत है। इस अवसर , तमाम वरिष्ठ एवं युवा कांग्रेसी मौजूद थे। अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार शहर पहुंचने पर स्वागत के लिए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेताओं को सम्मान मिलेगा। मुझे जो दायित्व दिया गया है उसे निभाने में आप सभी का भरपूर सहयोग जरूरी है। शनिवार को पहली बार आए जिला अध्यक्ष ने कहा कि हमारी ताकत है जो मुकाम पर चुनौती दे रही है।
कार्यकर्ताओं में अभिनंदन को लेकर उत्साह दिखा पूर्व विधायक ओम रघुवंशी के निवास गांधी चौक पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्येंद्र फौजदार के प्रथम नगर आगमन पर स्वागत किया गया। जिसमें ब्लॉक के कांग्रेस के वरिष्ठ ब्लॉक कांग्रेश अध्यक्ष सुशील खत्री एवं सभी संगठन कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। ब्लॉक अध्यक्ष सुशील खत्री, प्रमोद नागेश्वर, पूरन लाल महंगाई, विक्रम रघुवंशी, महेश सूर्यवंशी, विकाश पाठक, प्रदीप मालवीय, बंटी वर्मा, जगदीश कपूर, रामशंकर कुशवाह, रणधीर सिंह रघुवंशी, पृथ्वी रघुवंशी, उत्कर्ष गौर, उत्त्तम तंवर, देवेंद्र यादव, सशि साहू, सेरसिंग यदुवंशी, गोपाल शर्मा, अनुराग गौर सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।