मकड़ाई एक्सप्रेस भोपाल |राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म होने के बाद उन्हें सरकारी आवास खाली करने के लिए नोटिस दिया गया है| इस पर कांग्रेस जनता के बीच सहानुभूति बटोर रही है| इन सब के बीच मुख्यमंत्री शिवराज ने उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के ऊल-जुलूल बयानों की एक पूरी शृंखला है| कि राहुल की सोच क्या है| कांग्रेस देश के लिए समस्या है और कांग्रेस की समस्या राहुल गांधी हैं |
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस के लिए पूरे देश में अमृतकाल चल रहा है. लेकिन कांग्रेस पर राहुकाल चल रहा है राहुल गांधी कांग्रेस के लिए राहु बन गए हैं| अगर राहुल नेहरू-गांधी परिवार से न होते तो कहां होते, यह सारा देश जानता है| इसे बताने की जरूरत नहीं| पार्टी के गुलाम नेता उनको जबर्दस्ती राष्ट्रीय नेता बनाने में लगे हैं| उन्होंने कहा कि हकीकत यह है कि राहुल नेहरू-गांधी परिवार के सबसे असफल, सबसे कमजोर, गैर जिम्मेदार, लापरवाह और अहंकारी नेता हैं|