jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2026  मतगणना और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो... केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके 4 अक्टूबर को हरदा आएंगे सेवा मेरा योगदान: सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर जोर शालेय शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन आज का सुविचार बारिश ने ली प्रदेश से विदाई, सुबह सुबह हो रहा गुलाबी ठंड का अहसास हरदा - विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी का शक्ति संचलन 6 अक्टूबर को

हरदा शहर में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें, पार्क सौन्दर्यीकरण के कार्य कराएं:  ग्रामीण पहुँच मार्गों की स्थिति सुधारें, वर्षा में कोई भी गांव पहुँचविहीन न रहे। कलेक्टर श्री जैन ने बैठक में दिये निर्देश

हरदा :  कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरदा को निर्देश दिये कि हरदा शहर में साफ-सफाई व्यवस्था सुधारें तथा शहर में सफाई पर विशेष ध्यान दें। उन्होने कहा कि शहर के पार्कों में सौन्दर्यीकरण के कार्य कराएं। इसके लिये बैंकों से सीएसआर के तहत राशि प्राप्त कर कार्य कराया जा सकता है। बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय, श्री संजीव नागू व सुश्री रजनी वर्मा के साथ-साथ एसडीएम श्री महेश बड़ोले, श्री अशोक डेहरिया, श्री कुमार शानु देवड़िया भी मौजूद थे।

वर्षा से पूर्व नाले नालियों की सफाई अवश्य करा लें

कलेक्टर श्री जैन ने सिराली, खिरकिया, टिमरनी व हरदा के सीएमओ को निर्देश दिये कि अपने-अपने नगरीय क्षेत्र में सर्वाधिक कचरे वाले स्थान चिन्हित करें और उनकी सफाई पर विशेष ध्यान दें। उन्होने शहरी क्षेत्र के नाले व नालियों की वर्षा पूर्व सफाई की कार्यवाही कराने के निर्देश भी चारों सीएमओ को दिये। कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि शहरी क्षेत्रों को पॉलिथीन फ्री क्षेत्र के रूप में विकसित करें तथा गंदगी फैलाने वालों पर अर्थदण्ड लगाने की कार्यवाही भी की जाए।

- Install Android App -

ग्रामीण पहुँच मार्गों की स्थिति सुधारें, वर्षा में कोई भी गांव पहुँचविहीन न रहे

कलेक्टर श्री जैन ने बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण ढंग से निराकरण के निर्देश सभी अधिकारियों को दिये और सभी विभागों में लंबित शिकायतों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होने लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, सड़क विकास निगम, ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्र में पहुँच मार्गों की आवश्यक रिपेयरिंग कराने के निर्देश दिये ताकि वर्षा ऋतु में कोई भी गांव पहुँचविहीन न रहे। उन्होने ग्रामीण पुल पुलियों की रिपेयरिंग कराने के लिये भी अधिकारियों से कहा।

उचित मूल्य की दुकानों से अपात्रों को खाद्यान्न न मिले, यह सुनिश्चित करें

कलेक्टर श्री जैन ने निर्देश दिये कि जो पुल पुलिया अत्यधिक पुराने व खतरनाक स्थिति में है तथा रिपेयरिंग संभव नहीं है, उन्हें बेरिकेटिंग कराकर बंद किया जाए ताकि किसी दुर्घटना की आशंका न रहे। उन्होने जनपद पंचायतों के सीईओ व मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को समग्र व आधार लिंकिंग तथा ई-केवायसी की कार्यवाही की गति बढ़ाने के निर्देश भी दिये। कलेक्टर श्री जैन ने बैठक में जिला आपूर्ति अधिकारी को निर्देश दिये कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत वितरित होने वाला खाद्यान्न अपात्र व्यक्तियों को न मिले, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होने सूची से अपात्र हितग्राहियों के नाम हटाने के लिये आवश्यक कार्यवाही करने के संबंध में भी निर्देश दिये।