ब्रेकिंग
छात्र छात्राओं को कुर्मी गौर समाज के शीर्ष नेतृत्व ने किया मंच पर सम्मान,छात्र छात्राओं के खिल उठे च... पेट दर्द से पीड़ित बालिका का डॉक्टरों ने किया आपरेशन! आपरेशन के बाद जो पेट से जो निकला उसे देख हुए है... आज भोपाल, इंदौर और हरदा का कैसा रहेगा मौसम!  जनपद सदस्य के पुत्र पर मारपीट का आरोप, थाने में की शिकायत, निजी भूमि पर कब्जा करने का आरोप झालावाड़ मॉक ड्रिल के दौरान अचानक हड़कंप, भागे जिला कलेक्टर और एसपी सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले दर्जनो लोगो पर कार्यवाही! पहलगाम की घटना के बाद पाकिस्तान के स... विशेष खबर: उपभोक्ताओं को जून में ही मिलेगा 3 माह का एक मुश्त राशन Aaj ka rashifal: आज दिनांक 1 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा: जिला अस्पताल में गुटखा खाकर थूकने वाले 5 लोगों पर लगाया जुर्माना आंगनवाड़ी केन्द्रों में 1 से 15 जून तक 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन अवकाश

कांग्रेस ने वोट बैंक के चक्कर मे देश की सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया: शाह

सागर: भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने आज मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड के सागर और टीकमगढ़ जिले में चुनाव प्रचार करते हुए कहा कि पार्टी ने देश की सुरक्षा सुनिश्चित की है। उन्होंने सागर जिले मेें आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने वोट बैंक के चक्कर मे देश की सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया। भाजपा ने वोट बैंक की चिंता न करते हुए सर्जिकल स्ट्राइक के माध्यम से घुसपैठियों को खदेड़ा।

- Install Android App -

शाह ने कांग्रेस पर अप्रत्यक्ष तौर पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में शासन करने का अधिकार लोगों के दिलों पर राज करने वालों को है न कि राजा महाराजा को। कांग्रेस में एक परिवार में जन्म लेने वाला ही अध्यक्ष बनता है जबकि भाजपा में गरीब के घर पैदा होने वाला योग्यता के आधार पर आगे बढ़ सकता है।

शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश को बीमारू राज्य से निकाल कर विकसित राज्य बनाने का पुरूषार्थ किया है । टीकमगढ़ में अपने संबोधन में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर प्रदेश को बीमारू बनाने का जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि जब से केन्द्र मे नरेंद्र मोदी सरकार आई है, प्रदेश सशक्त राज्यों में आ गया है।  इस दौरान उन्होंने टीकमगढ़ जिले की निवासी केन्द्रीय मंत्री उमा भारती की भी प्रशंसा की।