jhankar
ब्रेकिंग
अवैध खनन रोकने के लिए हरदा प्रशासन का नया प्लान, सोलर CCTV से होगी चौबीसों घंटे निगरानी मृत्यु के बाद भी दो लोगों की जिंदगी रोशन कर गए प्रभात तिवारी, : नेत्रदान से दिया मानवता का संदेश मकड़ाई गांव में गाय से क्रूरता का आरोप, पीड़ित ने थाने में की शिकायत ! मौके से मिला रुमाल - जांच की... हरदा: जनपद पंचायत हरदा के सब इंजीनियर का होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में शव मिला, पुलिस जांच में ... मौसम का विकराल रूप: अगले 14 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की... हंडिया बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण का मामला: रातों-रात टप रखकर किया पक्का निर्माण, तहसीलदार बोले जांच... खंडवा मंदिर में मांस रखने का मामला: आरोपी गिरफ्तार, तांत्रिक के कहने पर कृत्य करने की बात कबूली, इला... हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

झालावाड़ मॉक ड्रिल के दौरान अचानक हड़कंप, भागे जिला कलेक्टर और एसपी

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 जयपुर: राजस्थान के झालावाड़ के झालरापाटन शहर से करीब 15 किलोमीटर दूर कालीसिंध बांध पर शनिवार शाम को मॉक ड्रिल का अभ्यास चल रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद मधुमक्खियों ने कर्मचारियो पर हमला बोल दिया। मधुमक्खी अचानक हुए हमले को देखकर मौके पर मौजूद जिला कलक्टर, एसपी समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी भागकर बांध के कंट्रोल रूम में छिपे। इस दौरान कई कर्मचारियों को मधुमक्खियों डंक मार दिए। उनका मौके पर प्राथमिक उपचार किया गया।

माक ड्रिल के लिए कालीसिंध बांध पर पहुंचे थे अधिकारी

जानकारी के अनुसार शाम को पांच बजे कंट्रोल रुम ने सूचना दी कि काली सिंध बांध पर ड्रोन से हवाई हमला हो गया। सूचना मिलते ही जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़, पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर समेत विभिन्न महकमों के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

- Install Android App -

यह सूचना मॉकड्रिल के लिए दी गई थी। ऐसे में सभी महकमों के रेस्पांस को देखा गया और बचाव कार्य का रिहर्सल किया गया।

 मधुमक्खी ने किया हमला

मौके पर शोर-शराबे और भागदौड़ के दौरान वहां तलहटी में लगे छत्तों से मधुमक्खियां भड़क गईं। इन मधुमक्खियों ने वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के झुंड को देखकर कलक्टर, एसपी समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारी बांध पर बने कंट्रोल रुम और अन्य कमरों की तरफ भागे। कई कर्मचारी जमीन पर लेट गए। इस दौरान कुछ लोगों को मधुमक्खियों ने डंक मार दिया। उनका मौके पर ही चिकित्सा टीम ने प्राथमिक उपचार किया।