jhankar
ब्रेकिंग
मकड़ाई गांव में गाय से क्रूरता का आरोप, पीड़ित ने थाने में की शिकायत ! मौके से मिला रुमाल - जांच की... हरदा: जनपद पंचायत हरदा के सब इंजीनियर का होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में शव मिला, पुलिस जांच में ... मौसम का विकराल रूप: अगले 14 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की... हंडिया बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण का मामला: रातों-रात टप रखकर किया पक्का निर्माण, तहसीलदार बोले जांच... खंडवा मंदिर में मांस रखने का मामला: आरोपी गिरफ्तार, तांत्रिक के कहने पर कृत्य करने की बात कबूली, इला... हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी ₹19 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया रोजगार सहायक, लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप ऑपरेशन MP के 82 लाख किसानों के खातों में आए ₹3,300 करोड़ , सीएम ने खंडवा से की राशि ट्रांसफर

मकड़ाई गांव में गाय से क्रूरता का आरोप, पीड़ित ने थाने में की शिकायत ! मौके से मिला रुमाल – जांच की मांग

के के यदुवंशी सिवनी मालवा।थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मकड़ाई में एक गाय के साथ क्रूरता और कुकर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान ने थाने में लिखित शिकायत देकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

 

शिकायतकर्ता रमेश कुमार पालीवाल, निवासी ग्राम मकड़ाई ने मंगलवार को थाना सिवनी मालवा को सौंपे आवेदन में बताया कि उनके घर पर गाय की गोहान है। रोज की तरह सुबह करीब 6 बजे जब वह गाय को रोटी देने गए तो देखा कि गाय के दोनों पिछले पैर बंधे हुए थे और वह नीचे पड़ी हुई थी।

 

- Install Android App -

रमेश पालीवाल का आरोप है कि गाय की हालत देखकर प्रतीत होता है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गाय के साथ कुकर्म किया गया है। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि घटना स्थल यानी गोहान से एक अज्ञात व्यक्ति का रुमाल भी मिला है।

पीड़ित ने पुलिस से मांग की है कि मामले की तत्काल निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों की पहचान कर भारतीय कानून की संबंधित धाराओं एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस प्रकार का जघन्य अपराध करने का साहस न कर सके।फिलहाल पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू करने की बात कही है। जांच के बाद ही मामले के सही तथ्य स्पष्ट हो सकेंगे।