jhankar
ब्रेकिंग
हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान

हंडिया बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण का मामला: रातों-रात टप रखकर किया पक्का निर्माण, तहसीलदार बोले जांच करवाएंगे

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 | हंडिया (हरदा)। हंडिया नगर के बस स्टैंड क्षेत्र में मुर्गा-मछली मार्केट के सामने हाईवे किनारे दो टप रखकर उन्हें सीमेंट से स्थायी रूप देने का मामला चर्चा का विषय बन गया है। सार्वजनिक स्थान पर कथित अवैध अतिक्रमण को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार पहले सड़क किनारे दो टप रखे गए, जिसके बाद रातों-रात सीमेंट का मसाला लगाकर उन्हें स्थायी रूप देने का प्रयास किया गया। लोगों का कहना है कि बस स्टैंड जैसे व्यस्त सार्वजनिक स्थान पर इस तरह निर्माण होना कई सवाल खड़े करता है। यदि यह शासकीय भूमि है तो आखिर इसकी अनुमति किसने दी? क्या राजस्व विभाग और पंचायत प्रशासन को इसकी जानकारी थी या फिर यह सब उनकी जानकारी के बिना हुआ?

ग्रामीणों का कहना है कि आम व्यक्ति द्वारा सड़क किनारे छोटा-सा सामान रखने पर तत्काल कार्रवाई हो जाती है, लेकिन बस स्टैंड जैसे प्रमुख स्थान पर कथित अतिक्रमण कर उसे पक्का किए जाने के बावजूद किसी जिम्मेदार अधिकारी की नजर नहीं पड़ना समझ से परे है। लोगों का आरोप है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में बस स्टैंड क्षेत्र में यातायात और आमजन की आवाजाही प्रभावित हो सकती है।

व्यंग्य करते हुए स्थानीय लोग इसे “टप विकास योजना” तक कह रहे हैं। उनका कहना है कि पहले टप रखे जाते हैं, फिर धीरे-धीरे उन्हें सीमेंट से स्थायी कर दिया जाता है और जिम्मेदार विभागों को इसकी भनक तक नहीं लगती।

- Install Android App -

मामले को लेकर जब हंडिया तहसीलदार पूजा भाटी से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी।

इनका कहना है…

“मैं मामले की जांच करवाती हूं। अतिक्रमण किसने करवाया और किसने अनुमति दी, इसकी भी जांच की जाएगी।”

— पूजा भाटी, तहसीलदार, हंडिया (जिला हरदा)