jhankar
ब्रेकिंग
विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान 14 वर्षों में 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण, 3 हजार से ज्यादा को रोजगार पोखरनी-हरदा बदहाल सड़क को लेकर विधायक दोगने की पदयात्रा, पूर्व मंत्री कमल पटेल से पूछे सवाल गुप्तेश्वर गौशाला में 27 लाख रुपये के भूसा शेड एवं बाउंड्रीवॉल का लोकार्पण

हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की…………’ उत्सव का होगा आयोजन

हरदा : लोक एवं जनजातीय संस्कृति की विविध परंपराओं को मंच देने के उद्देश्य से हरदा जिले में ‘खेती खेड़ो हरि नाम की…………..’ उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन हरदा के सहयोग से जिले में चारूवा और सोडलपुर में दो-दिवसीय आयोजन होंगे। इनमें लोक गायन, जनजातीय नृत्य और पारंपरिक लोक नृत्यों की प्रस्तुतियां दर्शकों को देखने को मिलेंगी।

- Install Android App -

चारूवा के मेला ग्राउंड में 30 सितंबर से 1 अक्टूबर तक आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में निमाड़ी गायन, कोरकू जनजातीय ढांढल नृत्य, गणगौर नृत्य, काठी नृत्य और गोंड जनजातीय ठाट्या नृत्य की प्रस्तुतियां होंगी। वहीं 1 अक्टूबर को ‘खेती खेड़ो हरि नाम की..’ नृत्य-नाट्य प्रस्तुत किया जाएगा।

इसके बाद 10 एवं 11 अक्टूबर को सोडलपुर स्थित श्री कान्हा बाबा मंदिर परिसर में आयोजन होगा। 10 अक्टूबर को निमाड़ी गायन, देव भीलट गायन, कोरकू जनजातीय गदली, डंडा नृत्य, काठी नृत्य और गणगौर नृत्य की प्रस्तुतियां होंगी तथा 11 अक्टूबर को नृत्य-नाट्य ‘खेती खेड़ो हरि नाम की…………..’ का मंचन किया जाएगा। नृत्य-नाट्य के निर्देशक चंद्रमाधव बारिक, भोपाल, लेखक योगेश त्रिपाठी, रीवा और संगीतकार कुलदीप सारवा, दुर्ग हैं।