हरदा। स्व. जतिन सिंह बघेल बारंगी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में 37 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रक्तदाताओं, ग्रामवासियों, समाजजनों, मित्रों एवं सहयोगियों ने रक्तदान कर स्व. जतिन सिंह बघेल की स्मृति को मानव सेवा से जोड़ा।
शिविर में लेखराज बघेल, राजेश बघेल, लालू मीणा, पुलकित, शिवम, शुभम, धर्मेंद्र, गौरव एवं आदित्य सहित अन्य रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। आयोजन में समस्त ग्रामवासी एवं क्षत्रिय बघेल समाज के लोगों का विशेष सहयोग रहा।
शिविर के सफल आयोजन में HDFC Bank Harda, जय महाराणा रक्तदान समूह भारत हरदा, करणी सेना परिवार जिला अध्यक्ष सुनील सिंह राजपूत, संदीप सिंदा एवं ब्लड बैंक स्टाफ हरदा का सहयोग रहा।
परिवार की ओर से सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि 37 यूनिट रक्त केवल रक्त की मात्रा नहीं, बल्कि मानवता के लिए बढ़े 37 हाथ और जरूरतमंदों के जीवन की उम्मीद है। परिवार ने कहा कि जतिन की स्मृति में किया गया यह रक्तदान उनके लिए सच्ची एवं अमूल्य श्रद्धांजलि है।
रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल एवं समस्त बघेल परिवार ने सभी सहयोगियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

