jhankar
ब्रेकिंग
विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान 14 वर्षों में 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण, 3 हजार से ज्यादा को रोजगार पोखरनी-हरदा बदहाल सड़क को लेकर विधायक दोगने की पदयात्रा, पूर्व मंत्री कमल पटेल से पूछे सवाल गुप्तेश्वर गौशाला में 27 लाख रुपये के भूसा शेड एवं बाउंड्रीवॉल का लोकार्पण

गुप्तेश्वर गौशाला में 27 लाख रुपये के भूसा शेड एवं बाउंड्रीवॉल का लोकार्पण

हरदा। केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री डीडी उइके ने ग्राम चारूवा स्थित गुप्तेश्वर गौशाला में दानदाताओं के सहयोग एवं गौशाला की आय से निर्मित भूसा शेड एवं बाउंड्रीवॉल का लोकार्पण किया। इन निर्माण कार्यों पर लगभग 27 लाख रुपये की लागत आई है।

इस अवसर पर पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत, जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश वर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। अतिथियों ने गौशाला परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

- Install Android App -

कार्यक्रम के दौरान गौशाला में किए गए विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी गई। अतिथियों ने गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए गौशाला में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा गौ पूजन एवं गौ सेवा भी की गई।

इस अवसर पर केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री डीडी उइके ने गौशाला में शेड निर्माण के लिए 11 लाख रुपये की राशि प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि गौवंश के संरक्षण और गौशालाओं के विकास के लिए समाज की सहभागिता महत्वपूर्ण है। दानदाताओं एवं गौशाला की आय से किए जा रहे निर्माण कार्य अन्य संस्थाओं के लिए भी प्रेरणादायी हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने गौशाला के विकास और गौवंश संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों को आगे भी निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।