jhankar
ब्रेकिंग
विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान 14 वर्षों में 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण, 3 हजार से ज्यादा को रोजगार पोखरनी-हरदा बदहाल सड़क को लेकर विधायक दोगने की पदयात्रा, पूर्व मंत्री कमल पटेल से पूछे सवाल गुप्तेश्वर गौशाला में 27 लाख रुपये के भूसा शेड एवं बाउंड्रीवॉल का लोकार्पण

शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी

LBS कॉलेज में भव्य ‘ग्रेजुएशन सेरेमनी 2026’ आयोजित, उत्तीर्ण विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

हरदा। लाल बहादुर शास्त्री व्यावसायिक अध्ययन महाविद्यालय, हरदा में 26 सितंबर को ‘LBS ग्रेजुएशन सेरेमनी 2026’ का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। समारोह में महाविद्यालय के उत्तीर्ण विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजीव खरे ने की।

समारोह में सनरेज़ स्कूल, हरदा की प्राचार्य श्रीमती ज्योति दुबे, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मसनगांव के सेवानिवृत्त प्राचार्य श्री जे. पी. सोनी तथा सेवानिवृत्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी, हरदा श्री संतोष जपे अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

- Install Android App -

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद अतिथियों ने उत्तीर्ण विद्यार्थियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए। सम्मान प्राप्त करते समय विद्यार्थियों के चेहरे पर उपलब्धि की खुशी और आत्मविश्वास साफ दिखाई दिया।

अपने संबोधन में अतिथियों ने विद्यार्थियों को जीवन में सफलता के साथ निरंतर सीखते रहने, नैतिक मूल्यों को अपनाने और अनुशासन के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यक्ति के व्यक्तित्व निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है। विद्यार्थियों को अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग समाजहित में करने तथा जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी भूमिका निभाने का संदेश दिया गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजीव खरे ने महाविद्यालय की उपलब्धियों एवं शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके सुखद, सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता महाविद्यालय के लिए भी गर्व का विषय है।

ग्रेजुएशन समारोह में महाविद्यालय का समस्त शैक्षणिक स्टाफ, विद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में उत्साह का माहौल रहा। समारोह ने विद्यार्थियों की शैक्षणिक यात्रा के एक महत्वपूर्ण पड़ाव को यादगार बना दिया। अंत में आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।