थाना प्रभारी नवीन पांडे ने जारी की अपील, उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई
केके यदुवंशी पत्रकार
सिवनी मालवा। पुलिस थाना द्वारा आम जनता से अपील जारी की गई है कि किसी भी प्रकार के सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम में शस्त्रों का प्रदर्शन न किया जाए।
थाना प्रभारी नवीन पांडे ने बताया कि तलवार, चाकू, कट्टा, अवैध हथियार और अन्य प्रतिबंधित शस्त्रों का उपयोग पूर्णतः गैर-कानूनी है। यदि कोई व्यक्ति प्रतिबंधित शस्त्रों का उपयोग करते पाया गया या सोशल मीडिया पर इसके वीडियो वायरल किए गए तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि शांति, सद्भाव और कानून व्यवस्था बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

