jhankar
ब्रेकिंग
विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान 14 वर्षों में 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण, 3 हजार से ज्यादा को रोजगार पोखरनी-हरदा बदहाल सड़क को लेकर विधायक दोगने की पदयात्रा, पूर्व मंत्री कमल पटेल से पूछे सवाल गुप्तेश्वर गौशाला में 27 लाख रुपये के भूसा शेड एवं बाउंड्रीवॉल का लोकार्पण

सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम

हरदा : सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा खिरकिया विकासखंड के 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर 26 से 28 सितंबर 2026 तक प्रथम चरण में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम बारंगा, सेक्टर मांदला, परियोजना खिरकिया में आंगनवाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व कृषि मंत्री, मध्यप्रदेश शासन कमल पटेल उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों एवं हितग्राहियों को मिठाई एवं स्वल्पाहार वितरित किया। कार्यक्रम में बच्चों एवं हितग्राहियों का पूजन कर उन्हें खिलौने एवं पोषण सामग्री प्रदान की गई। साथ ही विभागीय योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों का सम्मान किया गया।

- Install Android App -

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इनमें प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, लाड़ली बहना योजना सहित महिला एवं बाल विकास विभाग की अन्य योजनाएं शामिल रहीं। अधिकारियों एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार की जानकारी दी।

कार्यक्रम में विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं आशा कार्यकर्ता को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य कमलेश सेजकर, सरपंच गोकुल दास बघेल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष योगमाया शर्मा,  माया पारे,  नमृता पुजारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी विवेक शर्मा, परियोजना अधिकारी अनुराग दुबे सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त ग्राम चारुवा में जनपद सदस्य  जगदीश प्रसाद कीर तथा खिरकिया में नगरपालिका अध्यक्ष  इन्द्रजीत कौर के मुख्य आतिथ्य में भी आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।