jhankar
ब्रेकिंग
विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान 14 वर्षों में 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण, 3 हजार से ज्यादा को रोजगार पोखरनी-हरदा बदहाल सड़क को लेकर विधायक दोगने की पदयात्रा, पूर्व मंत्री कमल पटेल से पूछे सवाल गुप्तेश्वर गौशाला में 27 लाख रुपये के भूसा शेड एवं बाउंड्रीवॉल का लोकार्पण

14 वर्षों में 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण, 3 हजार से ज्यादा को रोजगार

हरदा। कौशल विकास और शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही संस्था ने पिछले 14 वर्षों में विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देने का दावा किया है। संस्था द्वारा GDA नर्सिंग, ब्यूटी पार्लर, सिलाई, ऑटोमोटिव, बैंकिंग, रिटेल और कंप्यूटर सेक्टर में प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

संस्था के अनुसार हरदा के अलावा ग्वालियर, भिंड, शाजापुर, आगर मालवा, आष्टा, सीहोर, इंदौर, भोपाल और नर्मदापुरम में भी विभिन्न गतिविधियां संचालित की गईं। मध्यप्रदेश में 300 से अधिक महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से 3 हजार से अधिक बीपीएल कार्डधारी महिलाओं को प्रशिक्षण देकर मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया गया।

संस्था ने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार की छात्रवृत्ति योजनाओं के माध्यम से 2 हजार से अधिक अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के कम आय वाले विद्यार्थियों को मैनेजमेंट, मास्टर डिग्री, इंजीनियरिंग, पैरामेडिकल और पॉलिटेक्निक सहित उच्च शिक्षा के पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिलाकर निःशुल्क डिग्री-डिप्लोमा पाठ्यक्रम करवाए गए। वहीं 600 से अधिक दिव्यांगजनों को कौशल प्रशिक्षण देकर मानदेय का लाभ दिलाने की बात भी संस्था ने कही।

संस्था के अनुसार GDA नर्सिंग, ब्यूटी पार्लर, सिलाई और कंप्यूटर शिक्षा सहित विभिन्न प्रशिक्षणों के जरिए पिछले 14 वर्षों में 3 हजार से अधिक विद्यार्थी रोजगार एवं स्वरोजगार से जुड़े हैं। प्रतिष्ठित बैंकिंग प्रशिक्षण विश्वविद्यालय के साथ सहयोग के माध्यम से 100 से अधिक स्नातक युवक-युवतियों को निजी बैंकिंग क्षेत्र में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर प्लेसमेंट दिलाया गया।

500 से अधिक एसोसिएट का नेटवर्क

संस्था द्वारा पूरे मध्यप्रदेश में 500 से अधिक एसोसिएट का समूह बनाकर शिक्षा, उच्च शिक्षा और प्लेसमेंट के क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है। इसका संचालन हरदा और नर्मदापुरम स्थित स्थानीय सेंटर की 55 सदस्यीय टीम द्वारा किया जा रहा है।

- Install Android App -

स्किल महोत्सव में जुटे शिक्षाविद और जनप्रतिनिधि

स्किल महोत्सव के अवसर पर हरदा क्षेत्र के शिक्षाविद, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, अधिकारी और बुद्धिजीवी शामिल हुए। कार्यक्रम में पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल, हरदा विधायक राम किशोर दोगने, गोविंद व्यास, सुरमा, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा, मंडल अध्यक्ष नितेश बादर, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष योगमाया शर्मा, RSS जिला प्रचारक प्रशांत सहित विभिन्न संस्थाओं एवं विभागों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में शिक्षा, सामाजिक न्याय, स्वास्थ्य, खेल, विद्युत, सिंचाई, पशु चिकित्सा, नगरीय आजीविका मिशन सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अधिकारी एवं प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के साथ भजन संध्या

संस्था की ओर से एक नई पहल के तहत वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्गों को केंद्र पर आमंत्रित कर भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बुजुर्गों का सम्मान किया गया और उन्हें दैनिक दिनचर्या में उपयोग आने वाली सामग्री उपहार स्वरूप प्रदान की गई। संस्था के सदस्यों ने बुजुर्गों के अनुभव सुने और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

संस्था की डायरेक्टर  शिवप्रिया रूपेंद्र रघुवंशी ने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया। CEO नंदिनी धावने एवं PRO अर्चना चौरसिया ने भी सभी अतिथियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।