ब्रेकिंग
जिंदगी और मौत के बीच झूलता आदिवासी युवक, रेफर मरीज को रात 2 बजे तक नहीं मिली एम्बुलेंस इंदौर में बारिश के बीच निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर भोपाल में गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में क्लोरीन गैस का रिसाव तीर्थदर्शन योजना का विस्तार होगा: सीएम सोना 500 रुपये टूटकर 1,01,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर, चांदी स्थिर मध्य प्रदेश में 15 अगस्त से बंद होगी Dial 100 सेवा, नई सुविधा को CM मोहन यादव देंगे हरी झंडी मप्र में 64 लाख अमीर उठा रहे BPL का राशन हरदा: 7 यात्री बस, 2 मेजिक पर चालानी कार्यवाही व एक वाहन जप्त किया !  RTO बोले यादव बस पर भी हुई का... गैस पीड़ितों के मुआवजे को लेकर हाईकोर्ट में 22 सितंबर को सुनवाई पार्वती नदी में बहा मासूम, बचाने कूदी मां भी डूबी, बेटा अब तक लापता

कार्तिक मास में करें ये उपाय होगा आपके दुखों का नाश

रविवार दिनांक 28.10.18 को कार्तिक रोहिणी पर्व मनाया जाएगा। रोहिणी पर्व स्त्री द्वारा पति की लंबी आयु के लिए मनाया जाता है। रोहिणी व्रत का संबंध रोहिणी नक्षत्र से है जो हर माह में आता है। भ्रचकर की सारिणी के 27 नक्षत्रों में से रोहिणी चौथा नक्षत्र है। रोहिणी के स्वामी शुक्र, इनके पति चंद्र व देवता ब्रह्मा हैं। रोहिणी को वृष राशि का मस्तक कहते हैं जो चंद्रमा की सबसे प्रिय पत्नी हैं। माह में qजब सुर्यौदय के समय रोहिणी नक्षत्र आता है उस दिन रोहिणी पर्व मानते है। रोहिणी में जामुन, घी व दूध का दान करते हैं। जामुन के वृक्ष को रोहिणी का प्रतीक मानते हैं। कार्तिक रोहिणी पर्व भगवान कृष्णचंद्र को समर्पित है। इस पूजन में प्रकृतिक जल स्रोत का यूज करते हैं। रोहिणी पर्व के विधिवत पूजन से दुखों से छुटकारा मिलता हैं।

स्पेशल विशेष पूजन विधि: श्री कृष्ण का विधिवत पूजन करें। तांबे के दीपक में गाय  के घी का दीप जलाएं, गुगल से धूप करें, लाल फूल चढ़ाएं। रक्त चंदन चढ़ाएं। दूध में शहद, तिल व तुलसी पत्र मिलाकर भोग लगाएं। लाल चंदन की माला से इस विशेष मंत्र  का 1 माला जाप करें। चंद्रोदय के समय चंद्रमा को दूध, शहद व तिल से अर्घ्य देकर पूजन करें। पूजन के बाद भोग को जल प्रवाह करें।

सुबह का स्पेशल मुहूर्त: सुबह 06:45 से सुबह 07:45 तक।

शाम का स्पेशल मुहूर्त: शाम 17:45 से शाम 18:45 तक।

चंद्र पूजन मुहूर्त: रात 20:47 से रात 21:47 तक।

पूजन मंत्र: ॐ श्रीं श्रीधराय त्रैलोक्यमोहनाय नम:॥

दुखों से मुक्ति पाने के लिए: किसी जलाशय या नदी में पंचामृत से अभिषेक करें।

गुड हेल्थ के लिए: दूध में अपनी छाया देखकर चंद्रमा को अर्घ्य दें।

- Install Android App -

गुडलक के लिए: श्री कृष्ण पर 2 रु का सिक्का चढ़ाकर अपने पास रखें।

विवाद टालने के लिए: पानी में रातरानी का इत्र मिलाकर जल प्रवाह करें।

नुकसान से बचने के लिए: श्रीकृष्ण पर चढ़ी 12 सफ़ेद फूलों की पत्तियां जल प्रवाह करें।

प्रोफेशनल सक्सेस के लिए: चंद्र देव पर चढ़ा सफ़ेद फूल पर्स में रखें।

एजुकेशन में सक्सेस के लिए: लाल पेन हाथ में लेकर “ॐ चंद्राय नमः” मंत्र का जाप करें।

बिज़नेस में सक्सेस के लिए: श्री कृष्ण पर चढ़े जामुन जल प्रवाह करें।

पारिवारिक खुशहाली के लिए: सफ़ेद चंदन की माला से ॥श्रीं रोहिणीपतये नमः॥ मंत्र का जाप करें।

लव लाइफ में सक्सेस के लिए: राधा-कृष्ण के मंदिर में दूध व बादाम चढ़ाएं।

मैरिड लाइफ में सक्सेस के लिए: दंपति राधा-कृष्ण मंदिर में लाल सफ़ेद फूलों की माला चढ़ाएं।