jhankar
ब्रेकिंग
तार चोरी के आरोपियों को टिमरनी पुलिस ने किया गिरफ्तार शहर की शराब अब गांव-गांव: कजलास में पकड़ी गई बोलेरो,  आरोपी फरार पुलिस तलाश में जुटी CM मोहन यादव ने सराहा ‘नर्मदा अमृत’ मॉडल, कचरे से बन रही जैविक खाद मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 9 प्रकरण दर्ज प्रदेश की ट्रांसफॉर्मेशन कैपेसिटी पहुँची 85 हजार एमवीए के पार मार्च 2027 के पहले सोलर लगवायें, सब्सिडी का लाभ पायें जिले में ‘ई-विकास’ पोर्टल से किया जा रहा खाद वितरण, किसानों के लिए फार्मर आई.डी. अनिवार्य ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द उपार्जन हेतु पंजीयन प्रारंभ प्रदेश के प्रत्येक विद्यार्थी की होगी अपनी विशिष्ट अपार आईडी जिले में “संडे ऑन साइकिल” रैली का हुुआ आयोजन

पार्वती नदी में बहा मासूम, बचाने कूदी मां भी डूबी, बेटा अब तक लापता

गुना। जिले के चांचौड़ा क्षेत्र के रामपुरा गांव में गत शाम मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। पार्वती नदी के तेज बहाव में एक मासूम बच्चा बह गया और उसे बचाने के लिए कूदी मां की भी जान चली गई। बुधवार सुबह महिला का शव बरामद हो गया, लेकिन बेटा अब तक लापता है। गांव के लोग बताते हैं कि दोपहर के समय 12 वर्षीय अंकित पार्वती नदी में नहा रहा था। उसकी मां किनारे पर कपड़े धो रही थी। बारिश के कारण नदी का जलस्तर पहले से कहीं ज्यादा बढ़ा हुआ था और बहाव भी तेज था। खेलते-खेलते अंकित अचानक गहरे पानी में चला गया और तेज धारा में बहने लगा। बेटे को डूबता देख मां ने बिना देर किए नदी में छलांग लगा दी। लेकिन बहाव इतना प्रबल था कि दोनों पानी में समा गए।

- Install Android App -

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, राजस्व अमला और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। शाम तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला, लेकिन अंधेरा बढ़ने के कारण सर्चिंग रोकनी पड़ी। बुधवार सुबह SDRF ने फिर से तलाश शुरू की और घटनास्थल से करीब 70 मीटर दूर महिला का शव मिला। मगर मासूम अंकित का कोई सुराग नहीं मिल सका।इस दर्दनाक घटना की खबर फैलते ही गांव में मातम पसर गया। मौके पर पहुंची चांचौड़ा विधायक प्रियंका पेंची ने परिजनों को सांत्वना दी और SDRF टीम से तलाशी अभियान तेज करने के निर्देश दिए।