jhankar
ब्रेकिंग
मूंग खरीदी आंदोलन: हरदा में पुलिस अलर्ट, किसान नेताओं को घरों में रोका, जिले की सीमाओं पर कड़ी निगरा... हरदा में अलर्ट मोड पर पुलिस प्रशासन, जिले की सीमाओं पर सख्त निगरानी हरदा रहटगांव:  आज 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, रहटगांव क्षेत्र में मेंटेनेंस कार्य आज का राशिफल | 27 जुलाई 2026 आज का राशिफल: जानिए आपकी राशि के सितारे क्या कहते हैं, कैसा रहेगा सोमव... नशा मुक्ति अभियान 2.0 के तहत रहटगांव पुलिस की कार्रवाई, 1.353 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार टिमरनी में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक गंभीर घायल, डायल-112 ने आधा किलोमीटर रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्प... बिजली संकट से आक्रोशित किसानों ने किया चक्का जाम, तहसीलदार मौके पर पहुंचे गांधी मैदान के पास छात्र प्रदर्शन के दौरान सुतली बम से धमाका, कारगिल चौक पर भगदड़ युवा आंदोलन के दबाव में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, प्रहलाद जोशी को अतिरिक्त प्रभार हंडिया : हंडिया के क्लीनिकों का 'ट्रीटमेंट टेस्ट' : किस अधिकार से हो रहा एलोपैथिक इलाज?

मार्च 2027 के पहले सोलर लगवायें, सब्सिडी का लाभ पायें

व्हाट्सऐप चैटबॉट ‘‘सोलर चाचा’’ बतायेंगे लाभ लेने के तरीके

प्रदेश के 2 लाख उपभोक्ता हो चुके हैं नामांकित

हरदा : प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेकर बिजली उपभोक्ता अपने घर के बिजली बिल में अप्रत्याशित कमी ला सकते हैं। उपभोक्ताओं को योजना का लाभ मार्च 2027 के पहले तक मिलेगा।

- Install Android App -

मार्च 2027 तक घरों की छत पर पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेकर सोलर सिस्टम लगवाने वाले उपभोक्ताओं को निर्धारित सब्सिडी का लाभ भी मिलेगा। प्रदेश में अब तक 2 लाख से अधिक उपभोक्ता पहले ही इस योजना में नामांकित हो चुके है।

मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के डिजिटली प्रचार-प्रसार के लिये व्हाट्सऐप चैटबॉट ‘‘सोलर चाचा’’ शुरू किया गया है। ऐप के माध्यम से हितग्राही योजना से संबंधित समस्त प्रमाणिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

अपने घर के बिजली बिल को कम करने के लिये सोलर चाचा आपकी मदद के लिये तत्पर है। इसकी मदद से आज ही अपना सोलर सफर शुरू करने के लिए क्यू कोड को स्कैन करें अथवा 8815107640 नंबर पर ‘‘हेलो’’ भेजें।