jhankar
ब्रेकिंग
तार चोरी के आरोपियों को टिमरनी पुलिस ने किया गिरफ्तार शहर की शराब अब गांव-गांव: कजलास में पकड़ी गई बोलेरो,  आरोपी फरार पुलिस तलाश में जुटी CM मोहन यादव ने सराहा ‘नर्मदा अमृत’ मॉडल, कचरे से बन रही जैविक खाद मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 9 प्रकरण दर्ज प्रदेश की ट्रांसफॉर्मेशन कैपेसिटी पहुँची 85 हजार एमवीए के पार मार्च 2027 के पहले सोलर लगवायें, सब्सिडी का लाभ पायें जिले में ‘ई-विकास’ पोर्टल से किया जा रहा खाद वितरण, किसानों के लिए फार्मर आई.डी. अनिवार्य ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द उपार्जन हेतु पंजीयन प्रारंभ प्रदेश के प्रत्येक विद्यार्थी की होगी अपनी विशिष्ट अपार आईडी जिले में “संडे ऑन साइकिल” रैली का हुुआ आयोजन

जिले में ‘ई-विकास’ पोर्टल से किया जा रहा खाद वितरण, किसानों के लिए फार्मर आई.डी. अनिवार्य

हरदा : जिले में 15 जनवरी 2026 से ई-विकास (वितरण एवं कृषि उर्वरक आपूर्ति समाधान) प्रणाली पोर्टल से उर्वरकों का वितरण किया जा रहा है। उप संचालक कृषि श्री जे.एल. कास्दे ने किसान भाइयों से अनुरोध किया है कि उर्वरक क्रय करने हेतु फार्मर आई.डी. अनिवार्य है।

- Install Android App -

जिन किसानों की फार्मर आई.डी. जनरेट नहीं हुई है, वे तुरंत अपने हल्का पटवारी से संपर्क कर फार्मर आई.डी. बनवा लें। फार्मर आई.डी. होने से ई-विकास प्रणाली के माध्यम से सुगमता से उर्वरक क्रय किया जा सकेगा।

वर्तमान में ई-विकास प्रणाली पोर्टल पर वन अधिकार पट्टा, राजस्व पट्टा, सिकमी किसान, धार्मिक ट्रस्ट, मृत किसान, फार्मर आई.डी. नही है, एग्रीकल्चर फार्म/केवीके/युनिवर्सिटी तथा असक्षम किसान आप्शन प्रदर्शित हो रहे है।