jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक गंभीर घायल, डायल-112 ने आधा किलोमीटर रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्प... बिजली संकट से आक्रोशित किसानों ने किया चक्का जाम, तहसीलदार मौके पर पहुंचे गांधी मैदान के पास छात्र प्रदर्शन के दौरान सुतली बम से धमाका, कारगिल चौक पर भगदड़ युवा आंदोलन के दबाव में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, प्रहलाद जोशी को अतिरिक्त प्रभार हंडिया : हंडिया के क्लीनिकों का 'ट्रीटमेंट टेस्ट' : किस अधिकार से हो रहा एलोपैथिक इलाज? नकली सोने का बिस्किट बेचकर 16 लाख की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार हंडिया : युवालय बना युवाओं के सपनों की उड़ान का मंच, नेतृत्व और आत्मविश्वास का मिला प्रशिक्षण दतिया में मिली रानी लक्ष्मीबाई की 175 साल पुरानी दुर्लभ तस्वीर, जीवित अवस्था का पहला चित्र माना जा र... हरदा: बेकाबू फोर व्हीलर ने मचाई अफरा-तफरी, फोर व्हीलर वाहन, एक बाइक,एक स्कूटी और दुकान का शटर क्षतिग... हंडिया : निःशुल्क आयुष्मान जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे मरीज, विशेषज्ञ चि...

टिमरनी में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक गंभीर घायल, डायल-112 ने आधा किलोमीटर रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल

टिमरनी। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिच्छापुर के समीप रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

डायल-112 के लोको पायलट पंकज एवं हवलदार बब्बर ने तत्परता दिखाते हुए गंभीर रूप से घायल युवक को लगभग आधा किलोमीटर तक रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला और उपचार के लिए टिमरनी के शासकीय अस्पताल पहुंचाया।

- Install Android App -

 अस्पताल में उसका उपचार जारी है।

डायल-112 की टीम द्वारा सूचना मिलते ही तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने और उनकी जान बचाने के लिए लगातार सराहनीय कार्य किया जा रहा है। इस घटना में भी टीम की त्वरित कार्रवाई से घायल को शीघ्र उपचार मिल सका।