jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक गंभीर घायल, डायल-112 ने आधा किलोमीटर रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्प... बिजली संकट से आक्रोशित किसानों ने किया चक्का जाम, तहसीलदार मौके पर पहुंचे गांधी मैदान के पास छात्र प्रदर्शन के दौरान सुतली बम से धमाका, कारगिल चौक पर भगदड़ युवा आंदोलन के दबाव में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, प्रहलाद जोशी को अतिरिक्त प्रभार हंडिया : हंडिया के क्लीनिकों का 'ट्रीटमेंट टेस्ट' : किस अधिकार से हो रहा एलोपैथिक इलाज? नकली सोने का बिस्किट बेचकर 16 लाख की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार हंडिया : युवालय बना युवाओं के सपनों की उड़ान का मंच, नेतृत्व और आत्मविश्वास का मिला प्रशिक्षण दतिया में मिली रानी लक्ष्मीबाई की 175 साल पुरानी दुर्लभ तस्वीर, जीवित अवस्था का पहला चित्र माना जा र... हरदा: बेकाबू फोर व्हीलर ने मचाई अफरा-तफरी, फोर व्हीलर वाहन, एक बाइक,एक स्कूटी और दुकान का शटर क्षतिग... हंडिया : निःशुल्क आयुष्मान जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे मरीज, विशेषज्ञ चि...

नकली सोने का बिस्किट बेचकर 16 लाख की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 भोपाल । अवधपुरी क्षेत्र में सोना सस्ते में दिलाने के नाम पर दो जालसाजों ने एक व्यक्ति से 16 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार फरियादी नरेंद्र सिंह उम्र 45 साल पेशे से पत्रकार हैं और साथ में कारोबार भी करते हैं। कारोबार में नुकसान होने के बाद उनके मित्र नवीन श्रीवास्तव ने कहा कि वह उन्हें कम दाम में सोना दिलवा देगा, जिससे नुकसान की भरपाई हो जाएगी।

नवीन ने नरेंद्र की मुलाकात अपने साथी अनिल सिंह से करवाई। तय हुआ कि 200 ग्राम सोने का बिस्किट 16 लाख रुपये में दिया जाएगा। 21 जुलाई को आरोपियों ने पैसे लेकर नरेंद्र को सोने का बिस्किट सौंप दिया और वहां से चले गए।

- Install Android App -

जांच में खुला नकली सोने का राज

बाद में जब नरेंद्र ने सोने की जांच करवाई तो पता चला कि बिस्किट असली नहीं है। ठगी का अहसास होने पर वह थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस की कार्रवाई

शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और दोनों आरोपियों नवीन श्रीवास्तव और अनिल सिंह को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल पुलिस आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस तरह की और घटनाएं भी की गई हैं।