केके यदुवंशी पत्रकार
सिवनी मालवा।बिजली की अनियमित आपूर्ति और फसल खराब होने की आशंका से परेशान होकर क्षेत्र के किसानों ने रविवार रात में बिजली विभाग कार्यालय के सामने चक्का जाम कर दिया।सूरजपुर, तेनसाया, बांकाबेड़ी, बावड़िया, खसखेड़ी और बेरखेड़ी गांवों के किसान बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे। किसानों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से बिजली कटौती के कारण सिंचाई नहीं हो पा रही है, जिससे खड़ी फसल बर्बाद हो रही है।
प्रदर्शन की सूचना मिलते ही तहसीलदार नितिन जोड़ मौके पर पहुंचे और किसानों से चर्चा की। किसानों ने मांग रखी कि फसल को बचाने के लिए तुरंत पर्याप्त बिजली दी जाए। लगभग आधे घंटे तक चला यह चक्का जाम प्रशासन के आश्वासन के बाद भी समाप्त नहीं हुआ किसान सड़क पर बैठकर नारेबाजी करते दिखे।किसानों ने बताया कि अगर बिजली की समस्या जल्द हल नहीं हुई तो आंदोलन को बढ़ाया जाएगा जाएगा। मौके पर प्रशासन के द्वारा समझाइश दी जा रही है

