jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : सात दिनों से लापता है ‘गोटिया’ बैल, हंडिया में तलाश जारी; खेड़ा की ओर ले जाते दिखे दो लोग,,... एनसीटीई पाठ्यक्रमों में प्रवेश के द्वितीय अतिरिक्त चरण की तिथियों में वृद्धि खुशियों की दास्तां : चार माह की बालिका सिया को जन्मजात हृदय रोग से मिली मुक्ति प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिये राजगढ़ में सेल्यूलाइटिस का बढ़ता खतरा: एक महीने में 70 से ज्यादा मरीज, संक्रमण बढ़ने पर काटना पड़ा प... पंजाब CM भगवंत मान को बम से उड़ाने की धमकी, 5 सितंबर को बठिंडा में हत्या की साजिश का दावा नर्मदा प्रसाद उपाध्याय को मिलेगा देश का प्रतिष्ठित राजभाषा गौरव पुरस्कार रक्षाबंधन पर कांग्रेस का कल होगा अनोखा प्रदर्शन, भाजपा जिलाध्यक्ष को भेंट करेगी शक्कर कुछ घंटे की बारिश में उखड़ी नई सड़क, सीएमओ पहुंचे सड़क देखने, रेत-गिट्टी बही - नगर पालिका सीएमओ अमर ... हरदा में अंधे कत्ल का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; ₹1.90 लाख नकद बरामद

नशा मुक्ति अभियान 2.0 के तहत रहटगांव पुलिस की कार्रवाई, 1.353 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

मकड़ाई समाचार हरदा। जिले में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान 2.0 के तहत थाना रहटगांव पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1.353 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब ₹25,000 बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक शशांक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित मिश्रा एवं एसडीओपी अंकिता तलरेजा के निर्देशन में थाना प्रभारी मनोज कुमार दुबे के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस ने राजेश सोंधे (35 वर्ष) को गांजा बेचने की फिराक में गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1.353 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

- Install Android App -

आरोपी के विरुद्ध थाना रहटगांव में अपराध क्रमांक 308/26 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस गांजे की सप्लाई चेन और अन्य संबंधित आरोपियों के संबंध में जांच कर रही है।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम: प्रधान आरक्षक भूपेंद्र बाड़िया, प्रधान आरक्षक गजेंद्र यादव, प्रधान आरक्षक प्रदीप रघुवंशी, प्रधान आरक्षक संजय बागमेरे, आरक्षक विजय, आरक्षक महेंद्र रघुवंशी, आरक्षक सोनू एवं महिला आरक्षक ललिता का सराहनीय योगदान रहा।