jhankar
ब्रेकिंग
नवजात को लावारिस छोड़ने के मामले में युवती व उसकी मां पर मामला दर्ज, कई सवालों के नहीं मिल रहे जवाब ! अबगाँवकला एवं रन्हाईकला में बाल सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न कृषि आदान विक्रेताओं की दुकानों का सघन निरीक्षण, बीज के 42 नमूने लिए नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे पहुंचे,राम वाटिका शिवराज पार्क मल्टी का किया निरीक्षण भारत में परंपरा से हटकर तेजी से बढ़ता डायरेक्ट सेलिंग बाजार - युवाओं के लिए रोजगार का नया विकल्प हंडिया : बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, 112 घरेलू कनेक्शन काटे,,,,,, हरदा में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस की सख्ती, 5 प्रकरण दर्ज हरदा आते समय सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दो माह बाद होनी थी शादी हरदा में किसानों को डीएपी खाद के लिए परेशानी, ई-टोकन व्यवस्था का लाभ दिलाने ठोस कदम उठाए सरकार : शान... हरदा में कोटवार कर्मचारी संघ का आंदोलन, संयुक्त कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

हरदा रहटगांव:  आज 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, रहटगांव क्षेत्र में मेंटेनेंस कार्य

हरदा। विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आवश्यक मेंटेनेंस कार्य के चलते  27 जुलाई 2026 को 33 केवी रहटगांव फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार 132/33 केवी हरदा उपकेंद्र से संचालित 33 केवी रहटगांव फीडर पर निर्धारित मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसके चलते 33/11 केवी रहटगांव उपकेंद्र से संबंधित क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक बाधित रहेगी।

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली से जुड़े आवश्यक कार्य निर्धारित समय से पहले ही पूरे कर लें। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि कार्य की प्रगति के अनुसार बिजली बंद रहने की अवधि में परिवर्तन किया जा सकता है।