jhankar
ब्रेकिंग
मूंग खरीदी आंदोलन: हरदा में पुलिस अलर्ट, किसान नेताओं को घरों में रोका, जिले की सीमाओं पर कड़ी निगरा... हरदा में अलर्ट मोड पर पुलिस प्रशासन, जिले की सीमाओं पर सख्त निगरानी हरदा रहटगांव:  आज 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, रहटगांव क्षेत्र में मेंटेनेंस कार्य आज का राशिफल | 27 जुलाई 2026 आज का राशिफल: जानिए आपकी राशि के सितारे क्या कहते हैं, कैसा रहेगा सोमव... नशा मुक्ति अभियान 2.0 के तहत रहटगांव पुलिस की कार्रवाई, 1.353 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार टिमरनी में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक गंभीर घायल, डायल-112 ने आधा किलोमीटर रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्प... बिजली संकट से आक्रोशित किसानों ने किया चक्का जाम, तहसीलदार मौके पर पहुंचे गांधी मैदान के पास छात्र प्रदर्शन के दौरान सुतली बम से धमाका, कारगिल चौक पर भगदड़ युवा आंदोलन के दबाव में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, प्रहलाद जोशी को अतिरिक्त प्रभार हंडिया : हंडिया के क्लीनिकों का 'ट्रीटमेंट टेस्ट' : किस अधिकार से हो रहा एलोपैथिक इलाज?

मूंग खरीदी आंदोलन: हरदा में पुलिस अलर्ट, किसान नेताओं को घरों में रोका, जिले की सीमाओं पर कड़ी निगरानी

मकड़ाई हरदा। समर्थन मूल्य पर 100 प्रतिशत मूंग खरीदी की मांग को लेकर प्रस्तावित किसान आंदोलन से पहले हरदा जिले में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट दिखाई दिया। रविवार देर रात से ही जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और कई किसान नेताओं को उनके घरों पर ही रोक दिया गया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम आलमपुर में किसान नेता महेश अडिंग, संजय खेरवा और राम इनानिया को उनके निवास पर ही पुलिस ने रोक लिया। वहीं, बीती रात चारखेड़ा में किसान नेता एडवोकेट अशोक गुर्जर के निवास पर भी पुलिस प्रशासन का काफिला पहुंचा था।

- Install Android App -

इसके अलावा हरदा-नर्मदापुरम मार्ग पर गंजाल नदी के पास पुलिस ने बेरिकेटिंग कर वाहनों की जांच शुरू कर दी है। जिले की प्रमुख सीमाओं पर भी पुलिस बल तैनात कर निगरानी बढ़ा दी गई है।

बताया जा रहा है कि हरदा सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में किसान नेताओं का नर्मदापुरम पहुंचने और वहां से भोपाल विधानसभा की ओर कूच करने का कार्यक्रम था। किसानों की प्रमुख मांग समर्थन मूल्य पर 100 प्रतिशत मूंग खरीदी सुनिश्चित करने की है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी किसान संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर विभिन्न जिलों में चक्काजाम आंदोलन किया था। फिलहाल जिले में स्थिति पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई है।