jhankar
ब्रेकिंग
रूस से MBBS की डिग्री लेकर लौटी हरदा की बेटी, रविवार दोपहर होगा भव्य स्वागत हरदा: प्रशासन पर दोहरे रवैये का आरोप, भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर से मांगा जवाब हरदा: NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, भीम आर्मी छात्र संघ ने तहसी... हरदा: देवी-देवताओं और भारत माता के कथित अपमान के मामले में आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा- अभियोजन आरोप साब... शिवराज पार्क की बदहाली पर दीपक दीक्षित की शिकायत का असर, एसडीएम के निर्देश पर नगर पालिका ने शुरू करा... सिराली : 8 घंटे से लापता आदिवासी बालक संजय को युवा समाजसेवी अजय मंडलेकर ने परिजनों से मिलाया पिछले 24 घंटों में जिले में 6.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज शासकीय हाई स्कूल रातातलाई में जागरूकता कार्यक्रम संपन्न PIB Fact Check | PM मोदी और मंत्री पीयूष गोयल के एआई-जनरेटेड फर्जी वीडियो का खुलासा  भोपाल अपडेट | रिहायशी इलाकों की 30 हजार अवैध दुकानों-शोरूम पर सील का खतरा

शहर की शराब अब गांव-गांव: कजलास में पकड़ी गई बोलेरो,  आरोपी फरार पुलिस तलाश में जुटी

केके यदुवंशी पत्रकार 

सिवनी मालवा।शहर से निकलकर अवैध शराब अब गांव-गांव पहुंच रही है। रविवार दोपहर को कजलास गांव में ग्रामीणों ने एक बड़ी शराब को नाकाम कर दिया। ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों ने अवैध शराब से भरी बोलेरो गाड़ी को रोका, लेकिन ड्राइवर समेत तस्कर मौके से भागने में कामयाब हो गए।ग्रामीणों को बोलेरो की आवाजाही पर पहले से शक था।

जैसे ही गाड़ी कजलास के पास पहुंची, ग्राम रक्षा समिति के सदस्य ने घेराबंदी कर दी। खुद को फंसता देख गाड़ी में सवार लोग चकमा देकर भाग निकले। सूचना मिलते ही डोलरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बोलेरो को जब्त कर लिया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक तस्कर अब शहर की निगरानी से बचने के लिए ग्रामीण इलाकों को रूट बना रहे हैं। कजलास जैसी घटना से साफ है कि अवैध शराब की सप्लाई गांवों तक फैल चुकी है। इससे न सिर्फ कानून व्यवस्था बल्कि गांव के युवाओं पर भी बुरा असर पड़ रहा है।

- Install Android App -

डोलरिया थाना प्रभारी प्रवीण चौहान ने बताया कि जब्त बोलेरो के नंबर और गाड़ी से मिले सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही फरार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वाहन के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों ने कहा कि जब तक गांव वाले खुद सतर्क नहीं होंगे, तस्कर ऐसे ही गांवों को निशाना बनाते रहेंगे। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि गांवों में गश्त बढ़ाई जाए और अवैध शराब के अड्डों पर सख्त कार्रवाई हो।

जानकारी के अनुसार ग्राम कजलास गांव में दोपहर ग्रामीणों ने अवैध शराब से भरी एक बोलेरो गाड़ी पकड़कर तस्करी का प्रयास नाकाम कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

थाना प्रभारी प्रवीण चौहान ने बताया ग्राम रक्षा समिति के सक्रिय सदस्य एवं कजलास ग्राम के ग्रामीणों ने अवैध शराब परिवहन कर रही एक बोलेरो को रुकवाया ,जिसकी सूचना डोलारिया थाने में दी गई सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस द्वारा बोलेरो क्रमांक को थाने लेकर आए थाने पर बोलेरो में रखी शराब के संबंध में कोई भी विद्या दस्तावेज नहीं मिले

थाने पर बोलेरो में रखी शराब को बाहर निकाल कर गिनती की गई कुल सात पेटियों में अलग-अलग प्रकार की शराब थी पेटियां खुली थी जो कुल मात्रा 42.66 लीटर कुल क्वार्टर विधिवत जप्त कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई जप्त की गई कुल शराब की कीमत ₹21000 एवं जप्त की गई बोलेरो वाहन की कीमत 8 लाख रुपए है।