jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 01 मई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हंडिया : घंटी तो बजेगी पर अब आवाज में वो अपनापन नहीं होगा — प्रधान पाठक जीआर चौरसिया को नम आंखों से ... हंडिया : हंडिया में खुला “युवालय सेंटर”, अब गांव के युवाओं को गांव में ही मिलेगा भविष्य गढ़ने का मंच... जबलपुर: नर्मदा नदी में पलट गया सैलानियों से भरा क्रूज, 4 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी टीकमगढ़, मुरैना, निवाड़ी में मौसम का बदला मिजाज, आंधी-बारिश के साथ गिरे ओले बड़वाह में नाबालिग लड़की का मोबाइल टावर पर हाई वोल्टेज ड्रामा मुरैना से उज्जैन जा रही बारात हादसे का शिकार, दूल्हे की दादी समेत तीन की मौत इंदौर में बनेगा प्रदेश का पहला क्वांटम कंप्यूटर, हाई टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बड़ा कदम खंडवा चर्बी कांड: लाइसेंस खत्म होने के बाद भी चल रही थी फैक्ट्री, दो अफसर सस्पेंड 'आप इस जमाने की होकर 5 बच्चे कर रही हो', IAS विदिशा मुखर्जी ने प्रसूता पर किया तीखा बयान

किसकी बनेगी सरकार, 4 बीघे जमीन पर बीजेपी सपा के समर्थकों ने लगाई शर्त, पंचायत के सामने लिखा करार नामा

 यूपी।  बदायूं के शेखूपुर से एक दिलचस्प मामला सामने आया है, जिसमें चार बीघे जमीन की जोत दांव पर लग गई है। बीजेपी और सपा के दो समर्थकों विजय सिंह और शेर अली के बीच लगी इस शर्त का पूरा गांव गवाह बना है और बकायदा अंगूठे का निशान लगाकर करारनामा तैयार किया गया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बता दें कि मामला बदायूं के शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र का है। यहां के ककराला नगर पालिका के तहत आने वाले बिरियाडांडी गांव में दो किसानों के बीच राजनीतिक भविष्यवाणी को लेकर ठीक उसी तरह बहस शुरू हुई थी इसके बाद गांव के प्रमुख लोगों को बुलाकर पंचायत लगाई गई। इस दौरान दोनों ने शर्त लगाई कि यदि बीजेपी की सरकार बनी तो शेर अली शाह अपनी चार बीघा जमीन विजय सिंह को एक साल तक खेती के लिए देंगे। लेकिन यहां दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि मामला पंचायत तक पहुंचा। विजय सिंह का कहना है कि भाजपा सरकार बनेगी तो शेर अली दावा कर रहे हैं कि सपा जीतने जा रही है। इसके लिए गांव के प्रमुख लोग किशनपाल सेंगर, जय सिंह शाक्य, कन्ही लाल, राजाराम, उमेश, राजीव कुमार, सतीश कुमार सहित 12 लोग गवाह बने। पंचायत में करारनामा लिखा गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बदायूं के बिरियाडांडी गांव में किसके पास चार बीघे जमीन एक साल के लिए आएगी और किसके हाथ से निकलेगी।