jhankar
ब्रेकिंग
ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान

किसान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

मकड़ाई समाचार बिलासपुर। सीपत थाना क्षेत्र के हिंडाडीह में किसान ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार सुबह की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राथमिक पूछताछ में मृतक मानसिक बीमारी से ग्रसित बताया जा रहा है। इसका उपचार चल रहा था। सीपत क्षेत्र के हिंडाडीह निवासी बालक राम यादव(45 वर्ष) गांव में खेती किसानी करते थे। सोमवार की सुबह पांच बजे उनके स्वजन गांव में चल रहे मनरेगा के काम में गए थे। इस दौरान बालक राम घर में अकेले थे। सुबह नौ बजे उनके स्वजन काम से लौटे। इस दौरान घर के पूजा कमरे में बालक राम का शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था। उन्होंने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। साथ ही घटना की जानकारी सीपत पुलिस को दी। इस पर सीपत पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया।

- Install Android App -

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीपत अस्पताल भेज दिया है। प्राथमिक पूछताछ में मृतक के स्वजन ने बताया कि उसे मानसिक समस्या थी। इसका लंबे समय से उपचार चल रहा था। इसके बाद भी उसके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो रहा था। इसके कारण स्वजन भी परेशान थे। सोमवार की सुबह जब वे काम पर गए तो मृतक जाग गया था। उसने काम पर जाने से इन्कार कर दिया। इस पर घर के बाकि लोग काम पर चले गए। इस बीच बालक राम साड़ी से फंासी का फंदा बनाकर उसमें झूल गए। पुलिस ने मृतक के स्वजन का बयान दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।