jhankar
ब्रेकिंग
रन्हाई कला में अवैध पटाखा भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हरदा में किसान संगठनों की बैठक सम्पन्न एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रस्फुटन शक्ति संचय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने योजनाओं की समीक्षा कर दियें निर्देश गंजाल नदी में अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी मकड़ाई समाचार की खबर का बड़ा असर: समोई गांव में एक महीने से बंद हैंडपंपों की मरम्मत शुरू हरदा में तीन दिन की नवजात बच्ची अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास मिली खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड...

कीट-व्याधि से हुई फसल क्षति का आंकलन हेतु भारत सरकार की आई.एम.सी.टी. 30 सितम्बर को जिले के भ्रमण पर

मकड़ाई समाचार हरदा। प्रदेश में कीट-व्याधि से हुई फसल क्षति का आंकलन हेतु भारत सरकार की आई.एम.सी.टी. (इन्टर मिनिस्ट्रियल सेन्ट्रल टीम) 29 सितम्बर 2020 से 02 अक्टूबर 2020 तक प्रदेश के भ्रमण पर रहेगी। इसी क्रम में हरदा जिले में कीट-व्याधि से हुई क्षति के आंकलन हेतु 30 सितम्बर 2020 को दो सदस्यी टीम हरदा भ्रमण पर संपर्क अधिकारी अनिल पोरवाल, कृषि यंत्री, के लाइजिनिंग में आ रही है। टीम मे सदस्य सर्व भारतेन्दु कुमार सिंह, संचालक एफ.सी.डी., व्यय विभाग, नई दिल्ली एवं मनोज पावनीकर, संचालक मूल्याकंन एवं निगरानी विभाग, भोपाल सम्मिलित है।  30 सितम्बर 2020 को दल का आगमन प्रातः 11.00 बजे हंडिया में होगा, यहां से हंडिया, भमोरी, बागरूल, कुसिया एवं अबगांवकला में कीट-व्याधि से क्षतिग्रस्त हुई फसलो का निरीक्षण उक्त टीम द्वारा कीट निगरानी केन्द्र इन्दौर के वैज्ञानिक डाॅ रवि छापरे के साथ किया जावेगा तथा कृषको से चर्चा की जावेगी।  तत्पश्चात् टीम हरदा सर्किट हाउस में कलेक्टर हरदा, संजय गुप्ता एवं जिला प्रशासनिक एवं कृषि अधिकारियो के साथ बैठक की जावेगी। दोपहर पश्चात् टीम करताना, तजपुरा, रन्हाईखुर्द, गोदागांवखुर्द में कीट-व्याधि से क्षतिग्रस्त सोयाबीन फसलो का निरीक्षण कर कृषको से रूबरू होगे। ततपश्चात् टिमरनी होते हुए टीम होशंगाबाद के लिए प्रस्थान करेगी।

- Install Android App -

              केन्द्रीय दल के भ्रमण के समय दल के साथ अपर कलेक्टर, संबंधित अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदार, अनुविभागीय अधिकारी कृषि, प्रमुख वैज्ञानिक एवं पौध संरक्षण वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र हरदा, संयुक्त संचालक कृषि, नर्मदापुरम् संभाग होशगाबाद तथा उपसंचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास साथ में रहेगें।